• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरफ्तार हो सकते है यहां के मुख्यमंत्री, ED के समन को रहे थे नजरंदाज

Writer D by Writer D
29/01/2024
in Main Slider, झारखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Hemant Soren

Hemant Soren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/झारखंड। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम राजधानी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आवास पर पहुंची है। हेमंत सोरेन के दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके शांति निकेतन आवास पर पहुंची ईडी उनसे जमीन घोटाले में पूछताछ करना चाहती हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। उनके आवास के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

नौंवा समन किया था जारी

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को 22 जनवरी को नौवां समन जारी कर उन्हें 29 या 31 जनवरी को पेश होने को कहा था। ये भी कहा था अगर वह पेश नहीं होंगे तो खुद ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नया समन जारी किए जाने के बाद सोरेन (Hemant Soren) अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे।

क्या है झारखंड भूमि घाटाला?

ईडी ने रांची में सेना के कब्जे वाली 4।55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद फरोख्त का खुलासा किया था। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। उनके आवास और मोबाइल फोन से बड़ी मात्रा में सरकारी दस्तावेज बरामद हुए थे। इन दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन पर ED का शिकंजा, इस मामले में समन जारी

ईडी ने प्रदीप बागची, विष्णु कुमार अग्रवाल, भानु प्रताप प्रसाद और अन्य के खिलाफ झारखंड पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की कई एफआईआर के आधार पर धन शोधन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करके तीन भूमि घोटालों की जांच शुरू की थी। इस मामले में जांच आगे बढ़ने पर ईडी अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ साठगांठ करके भू।माफियाओं के पक्ष में फर्जी तरीके से इन भू।खंडों का हस्तानांतरण किया था।

गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों में प्रदीप बागची, अफसर अली, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, छवि रंजन, आईएएस (पूर्व डीसी रांची) दिलीप कुमार घोष, अमित कुमार अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल शामिल हैं। वहीं भूमि घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी अब तक 236 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है।

Tags: Enforcement Direcoratehemant sorenJharkhand newsLand scam caseMoney LaunderingNational news
Previous Post

सीआईएसएफ कर्मी ने फांसी लगा दी जान

Next Post

ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत, 25 जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

काशी से जेवर तकः उत्तर प्रदेश की टेक्नोक्रांति

09/10/2026
Main Slider

‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

09/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
Next Post
Drone Attack

ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत, 25 जवान घायल

यह भी पढ़ें

Earthquake

मप्र : सिवनी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3 मापी गई

27/10/2020
Boxers missing

पाकिस्तान के दो मुक्केबाज बर्मिंघम से लापता

11/08/2022

कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ गद्दारी की – शिवराज

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version