• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की रेड, शराब घोटाला मामले में कार्रवाई

Writer D by Writer D
04/10/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली का शराब घोटाला अब आम आदमी पार्टी सरकार के गले की फांस बन गया है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ( Sanjay Singh)  के आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने ये छापेमारी दिल्ली की विवादित शराब नीति में घोटाले को लेकर की है। इससे पहले संजय सिंह ( Sanjay Singh) के करीबियों के यहां भी छापे पड़े थे। शराब घोटाले की चार्जशीट में भी संजय सिंह का नाम था। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शराब नीति में घोटाले के मामले में गिरफ्तार हुए हैं।

ताइवान रवाना होने वाले थे संजय सिंह (Sanjay Singh) 

बताया जा रहा है कि संजय सिंह को कल रात महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ताइवान जाना था। लेकिन सरकार ने उन्हें राजनीतिक मंजूरी जारी नहीं की, इसलिए वह उड़ान नहीं भर सके।

संजय सिंह (Sanjay Singh) पर चार्जशीट में क्या हैं आरोप?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि शराब घोटाले के आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे।

ईडी के सामने दिनेश अरोड़ा द्वारा दिए बयान के मुताबिक, वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में संजय सिंह से मिला था। इसके बाद वह मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया। सूत्रों का कहना है, यह दिल्ली चुनाव से पहले AAP नेता द्वारा आयोजित एक फंड जुटाने का कार्यक्रम था।

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता 

चार्जशीट के मुताबिक, संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली में आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की। इतना ही नहीं उसने 32 लाख रुपये का चेक भी सिसोदिया को सौंपा। ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा का एक मुद्दा सुलझाया जो एक्साइज विभाग के पास लंबित था।

AAP के कई नेता रडार पर

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के तमाम नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुके हैं। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अभी वे बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं।

इसके अलावा ED ने दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने इसी साल फरवरी में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था। सिसोदिया अभी जेल में बंद हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं को कट्टर ईमानदार बताते रहे हैं।

दिल्ली सरकार क्यों लेकर आई नई शराब नीति?

बता दें कि दिल्ली में शराब की बिक्री को लेकर लाइसेंस जारी करने और ठेके-बार चलाने के लिए नई आबकारी नीति को लागू किया गया था। नीति के जरिए होटल, बार, क्लब और रेस्तरां के मालिकों को रात तीन बजे तक खोलने की इजाजत दी गई। वहीं, कुछ लोगों को लाइसेंसस देकर 24 घंटे भी दुकाने खोलने की इजाजत मिल गई। इस नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस जारी किए गए थे। बाद में लाइसेंस जारी करने को लेकर दिल्ली सरकार पर घोटाले के आरोप लगे।

क्यों उठे नई शराब नीति पर सवाल?

दरअसल दिल्ली में पुरानी शराब नीति के मुताबिक, 60 फीसदी दुकानें सरकारी थीं जबकि 40 फीसदी प्राइवेट यानी निजी हाथों में थीं। बाद में नई नीति लागू कर 100 फीसदी दुकानों को निजी कारोबारियों को सौंप दिया गया। इतना ही नहीं राज्य में शराब का सेवन करने की कानूनी उम्र की सीमा को 25 साल से घटाकर 21 साल कर दिया गया। दिल्ली सरकार पर आरोप लगे कि वह शराब को बढ़ावा दे रही है।

Tags: aapdelhi newsED raidliquor scam caseNational newsSanjay Singh
Previous Post

सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता

Next Post

फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षण संस्थान का मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
नई दिल्ली

युवाओं को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा आरोप

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव : मुख्यमंत्री साय

22/07/2026
Anantnag Terrorists Attack
Main Slider

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; TRF ने ली जिम्मेदारी

22/07/2026
Brijbhushan Sharan Singh
उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का यू-टर्न, बोले- मेरी बात…

22/07/2026
Next Post
Food poisoning

फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षण संस्थान का मामला

यह भी पढ़ें

monsoon session

मानसून सत्र में सीएम योगी बोले- ‘अब्बाजान’ शब्द कब से असंसदीय हो गया?

17/08/2021
आत्महत्या

CMO के ड्राइवर ने की आत्महत्या, यूपी के मंत्री पर लगे गंभीर आरोप

10/09/2020
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल शर्मा धुलंडी पर जनता संग खेलेंगे होली

23/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version