• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का शिकंजा, रामपुर-सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापे

Writer D by Writer D
19/08/2026
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Jauhar University

Jauhar University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रवर्तन निदेशालय ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय (Jauhar University) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। ED की टीमों ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के 10 परिसरों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई सरकारी ठेकों की रकम को कथित तौर पर निजी ठेकेदारों के माध्यम से डायवर्ट करने और बाद में उसके इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की जांच के तहत की गई है।

ठेके की रकम से यूनिवर्सिटी तक पैसा?

जांच एजेंसी के मुताबिक, कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर ट्रस्ट या विश्वविद्यालय की ओर मोड़ा गया।

ED अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी फंड का कथित डायवर्जन कैसे हुआ और इस रकम का इस्तेमाल विश्वविद्यालय या ट्रस्ट की संपत्तियों के निर्माण समेत किन कामों में किया गया।

दस्तावेजों से डिजिटल रिकॉर्ड तक तलाशी

छापेमारी के दौरान ED ने वित्तीय दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की। एजेंसी कथित अपराध की आय और सरकारी निधियों के डायवर्जन से जुड़े सबूत जुटा रही है।

जांच में सामने आए वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।

38 भवनों पर भी चल रहा विवाद

जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को लेकर भी प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास हुए बनाए गए 38 भवनों को गिराने का आदेश दिया था।

विश्वविद्यालय प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने इस आदेश के खिलाफ अपील की। इसके बाद मुरादाबाद के कमिश्नर और RDA अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह ने ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगा दी।

अब ED की छापेमारी ने जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े पूरे मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Tags: Jauhar University
Previous Post

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

Next Post

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Poisonous Liquor

गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

झूठ पर टिकी है भाजपा सरकार, जीतने वादे किए सब झूठे निकले : अखिलेश

03/01/2021
katrina-vicky

कटरीना बनेंगी विक्की की ‘पंजाबी दुल्हन’, मदर-इन-लॉ ने फाइनल किया ब्राइडल लुक

07/12/2021
CA Foundation Result

JEE-Mains 2021 में 44 अभ्यर्थियों को मिले 100 परसेंटाइल अंक

15/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version