• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिजाब विवाद ने पकड़ा तूल, तीन दिन के लिए बंद हुए शिक्षण संस्थान

Writer D by Writer D
08/02/2022
in राष्ट्रीय
0
hijab controversy

hijab controversy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक में हिजाब (hijab controversy) को लेकर जारी विवाद के चलते अब स्‍कूल-कॉलेज (Educational institutions) 3 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने जानकारी दी कि जारी विवाद को देखते हुए अगले 3 दिनों के लिए शैक्षणिक संस्‍थानों (Educational institutions) को बंद करने का फैसला किया है। उन्‍होंने सभी स्‍टूडेंट्स, टीचर्स और स्‍कूल-कॉलेज मैनेजमेंट से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों व कॉलेजों के प्रबंधन के साथ-साथ कर्नाटक के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं। मैंने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। सभी संबंधितों से सहयोग का अनुरोध है।”

कर्नाटक के कई जिलों के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब (hijab controversy) को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में 6 छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में एंट्री ली थी। विवाद इस बात को लेकर था कि कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था, लेकिन वे फिर भी पहनकर आ गई थीं।

हिजाब विवाद पर ईरानी रेफरी ने कहा सुरक्षा मिलने की गारंटी पर ही लौटूंगी

इस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर बवाल शुरू हो गया, जिसके चलते कई जगहों पर पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ मुस्लिम छात्राएं स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहन अपना विरोध दर्ज करवा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई छात्र भगवा स्कार्फ पहन अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया।

हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राज्य में Karnataka Education Act-1983 की धारा 133 लागू कर दी है। इस वजह से अब सभी स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत सरकारी स्कूल और कॉलेज में तो तय यूनिफॉर्म पहनी ही जाएगी, प्राइवेट स्कूल भी अपनी खुद की एक यूनिफॉर्म चुन सकते हैं।

अब इस तारीख तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्‍थान, जारी रहेंगी ऑनलाइन क्लास

वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के बीच आज एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में भगवा स्कार्फ पहने कुछ लोग हिजाब पहने लड़की के सामने नारेबाजी कर रहे हैं। लड़के जहां ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं, वहीं लड़की ‘अल्लाहू अकबर’ कह रही है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को शर्मनाक बताया है। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी घटना के वीडियो को रिट्वीट किया है।

हाई कोर्ट पहुंचा पूरा विवाद

वहीं इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में भी सुनवाई हुई है। हाई कोर्ट में जज कृष्णा दीक्षित ने मामले की सुनवाई जैसे ही शुरू की। उनके सामने याचिकाकर्ता ने मामले की सुनवाई को स्थगित करने की मांग उठा दी है। तर्क दिया गया है कि इस मामले में एक और याचिका दायर की गई है, ऐसे में जब तक सभी दस्तावेज ना आ जाएं, सुनवाई नहीं हो सकती।

हिजाब के कारण छात्रा को दीक्षांत समारोह में जाने की नहीं मिली अनुमति

कोर्ट ने साफ कर दिया कि वे भावना से नहीं, सिर्फ और सिर्फ कानून से चलने वाले हैं। पूछा गया कि पूछा गया कि क्या कुरान में ये लिखा है कि हिजाब जरूरी है? इस पर याचिकाकर्ता की तरफ लड़ रहे एडवोकेट कमथ ने कहा कि कुरान की आयत 24।31 और 24।33 ‘हेड स्कॉफ’ की बात करता है। वहां पर बताया गया है कि ये कितना जरूरी है।

Tags: hijab controversy
Previous Post

‘अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ना झुकेगा, ना रुकेगा’ : राजनाथ

Next Post

भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Keshav Maurya

भाजपा सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Gahna Vashisht

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

07/02/2021
Roadways Bus Falls

रोडवेज बस खाई में गिरने से दो की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

02/04/2023
kajol-naysha

बेटी न्यासा की स्टडी की वजह से सिंगापुर में रहेंगी काजोल

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version