• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मकर संक्रांति के दिन है एकादशी, तो कब करें खिचड़ी का दान?

Writer D by Writer D
10/01/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Makar Sankranti

Makar Sankranti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2026 की शुरुआत धार्मिक नजरिए से बहुत खास होने वाली है, लेकिन साथ ही यह थोड़ी उलझन भी लेकर आ रही है। इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का महापर्व मनाया जाएगा, लेकिन इसी दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान करने की सदियों पुरानी परंपरा है, वहीं एकादशी के दिन चावल का स्पर्श और दान वर्जित माना जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बार खिचड़ी दान करना वर्जित होगा? आइए जानते हैं ज्योतिष और धर्मशास्त्रों के अनुसार आपको क्या करना चाहिए।

14 जनवरी को बन रहा है अद्भुत संयोग

ज्योतिष गणना के अनुसार, बुधवार, 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी भी है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है, जबकि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) सूर्य उपासना का दिन है।

एकादशी पर है चावल की मनाही

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी के दिन चावल का सेवन करना या दान करना महर्षि मेधा के शरीर के अंश का अपमान माना जाता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि एकादशी पर चावल खाना जीव हत्या के समान पापकारी हो सकता है। यही कारण है कि इस दिन खिचड़ी जिसमें चावल होते हैं उसके दान को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

क्या इस बार खिचड़ी दान कर सकते हैं?

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि चूंकि एकादशी पर अन्न, खासकर चावल का दान वर्जित है, इसलिए 14 जनवरी को चावल वाली कच्ची खिचड़ी का दान करने से बचना चाहिए। यदि आप मकर संक्रांति का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं और एकादशी के नियमों का पालन भी करना चाहते हैं, तो उसके लिए ये उपाय कर सकते है।

खिचड़ी का दान कब करें?

यदि आप परंपरा के अनुसार खिचड़ी का दान करना चाहते हैं, तो इसे एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को करना अधिक शुभ माना जाएगा। इससे मकर संक्रांति का पुण्य भी मिलेगा और एकादशी के नियमों का उल्लंघन भी नहीं होगा। ऐसे में श्रद्धा के साथ-साथ शास्त्रों के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। चावल की खिचड़ी का दान इस दिन न करके, तिल और अन्य वस्तुओं का दान करना ही धार्मिक दृष्टि से सही माना गया है। इस तरह नियमों के अनुसार दान करने से न सिर्फ मकर संक्रांति का पुण्य मिलता है, बल्कि षटतिला एकादशी व्रत का फल भी सुरक्षित रहता है।

Tags: Makar Sankranti
Previous Post

माघ मेले का दूसरा स्नान कब है? जानें शुभ मुहूर्त

Next Post

हाथों से इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, हो जाए अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
vastu tips

हाथों से इन चीजों का गिरना होता है अशुभ, हो जाए अलर्ट

यह भी पढ़ें

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लॉंच, PM मोदी बोले- हर नागरिक की होगी हेल्थ ID

27/09/2021
Shivpal Yadav

ओमप्रकाश अपनी बिरादरी को ठगने का करते हैं काम: शिवपाल

01/08/2023
hariyali teej

हरियाली तीज पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस विधि के साथ करें पूजा

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version