• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का एकनाथ शिंदे ने तय किया सफर

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Eknath Shinde

Eknath Shinde

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। सातारा जिले से महाराष्ट्र का तीसरा मुख्यमंत्री बनने पर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की कर्मभूमि ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर खुशी जताई है। ऑटो रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले शिंदे पिछले दिनों से देश के सबसे चर्चित नाम हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि वे महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने में सफल होंगे।

शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के रूप में सातारा जिले को फिर से मुख्यमंत्री पद मिला है। इससे पहले यशवंत राव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण इस जिले से राज्य के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। इन नेताओं की तरह ही एकनाथ शिंदे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सूबे के गरीब, शोषित लोगों की आवाज बनेंगे और उनके लिए बेहतर काम करेंगे। इस बीच एकनाथ को राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने की घोषणा की जानकारी मिलते ही शिंदे गुट के विधायकों में खुशी की लहर फैल गई।

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मूल रूप से सातारा जिले के हैं और ठाणे जिले में रहते हैं और यही उनकी कर्मभूमि है। इसलिए ठाणे जिले में उनके समर्थकों ने फटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया है। शिवसेना में बगावत के बाद अब उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई है। कम उम्र में ही वे ठाणे आ गए और 11वीं तक की शिक्षा मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्हें शिक्षा छोड़नी पड़ी और अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए ऑटो चलाना शुरू कर दिया। एकनाथ शिंदे की शादी लता शिंदे से हुई है। उनके बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।

सीएम योगी ने एकनाथ शिंदे को दी शुभकामनाएं

राजनीति में शामिल होने के बाद शिंदे ठाणे-पालघर क्षेत्र में प्रमुख शिवसेना नेता के रूप में उभरे और जनहित के मुद्दों के प्रति आक्रामक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। शिवसेना ने उन्हें 1997 में पार्षद के रूप में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) का चुनाव लड़ने का अवसर दिया, जिसमें उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की। 2001 में वह ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में चुने गए। वह 2004 तक इस पद पर बने रहे। ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में उन्होंने खुद को ठाणे नगर निगम या शहर से संबंधित मुद्दों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि समग्र विकास और पूरे जिले के कल्याण में सक्रिय रुचि ली।

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, फडणवीस बने डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के सातारा जिले में 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2014 के चुनावों के बाद उन्हें शिवसेना के विधायक दल के नेता और बाद में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया। एकनाथ संभाजी शिंदे उद्धव सरकार में पीडब्ल्यूडी कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने जनवरी 2019 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली।

Tags: Devendra FadnavisEknath ShindeMaharashtra NewsMumbai Newsnew cm of maharashtra
Previous Post

सीएम योगी ने एकनाथ शिंदे को दी शुभकामनाएं

Next Post

2025 तक उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य होगा, मानदंड हो रहे हैं तैयार: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Next Post
dhami

2025 तक उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य होगा, मानदंड हो रहे हैं तैयार: धामी

यह भी पढ़ें

bus overturned

मंदिर के दर्शन के लिए निकली बस अनियंत्रित होकर बस पलटी, 14 श्रद्धालु घायल

22/03/2021
महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.44 लाख से अधिक, 16.12 लाख मरीज रोगमुक्त

14/11/2020
Road Accident

मां की तेरहवीं के कार्ड बांटकर लौट रहे है बेटे की सड़क हादसे में मौत

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version