• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय निर्वाचन आयोग  ने उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , गोवा  और मणिपुर में होने वाले विधान सभा चुनाव 2022 की तरीखों का ऐलान कर दिया है। भारत के चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में संपन्न होगा। उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। मणिपुर में दो फेज में चुनाव होगा । पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च 2022 को घोषित होंगे। चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम

पहला चरण 10 फरवरी 2022

दूसरा चरण 14 फरवरी 2022

तीसरा चरण 20 फरवरी 2022

चौथा चरण 23 फरवरी 2022

पांचवां चरण 27 फरवरी 2022

छठवां चरण 3 मार्च 2022

सातवां चरण 7 मार्च 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम

14 फरवरी 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम

14 फरवरी 2022

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम

14 फरवरी 2022

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम

पहला चरण 27 फरवरी 2022

दूसरा चरण 3 मार्च 2022

690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा चुनाव

भारत के चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव आयोग ने 3 लक्ष्यों पर काम किया है। ये लक्ष्य हैं Covid Safe Elections और मतदाताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी। सुशील चंद्रा ने कहा है कि इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। CEC ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौती पूर्ण है।

24 लाख से ज्यादा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने बताया इस बार पांच राज्यों के चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं, इनमें सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख महिलाएं पहली बार वोटर बनीं हैं। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे, ताकि लोगों को सुविधा हो। बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा।

2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर मतदान होंगे

चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने बताया कि पांच राज्यों में 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ्स पर मतदान होंगे। हर विधानसभा में एक पोलिंग बूथ को पूरी तरह से महिला स्टाफ संभालेगा। इस तरह पांचों राज्यों में 1620 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी रहेंगी। 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, दिव्यांगजनों और कोविड प्रभावित लोगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा होगी। इलेक्शन कमीशन के 900 ऑब्जर्वर्स चुनाव पर नजर रखेंगे।

शिकायत के लिए See Vigil ऐप बनाई

चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी होगा। सभी उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकॉर्ड चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई Know Your Candidate ऐप पर उपलब्ध करानी होगी। चुनावों में पैसों के दुरुपयोग पर खास नजर रखी जाएगी। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए See Vigil ऐप बनाई गई है, जिस पर आम जनता फोटो या वीडियो शेयर कर सकेगी। चुनाव आयोग 100 मिनट के भीतर इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा।

रैली, पद यात्रा, रोड शो पर 15 जनवरी तक रोक

चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने जानकारी दी कि इस बार मतदान के लिए समय को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। ऐसा कोरोना की वजह से किया गया है। चुनाव के समय की घोषणा अधिसूचना जारी करने के वक्त की जाएगी। चुनाव आयोग ने आज से 15 जनवरी तक रोड शो, रैली, साइकिल रैली पदयात्रा पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी है। कोरोना की स्थिति देखने के बाद 15 जनवरी को इस पर फिर से विचार किया जाएगा।

रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोई प्रचार नहीं

चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने जानकारी दी कि चुनाव प्रचार डिजिटल, वर्चुअल, मोबाइल के जरिए करें। फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें। इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कोई प्रचार, जन संपर्क राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकेंगी। विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। विजय उम्मीदवार दो लोगों के साथ प्रमाण पत्र लेने जाएंगे। पार्टियों को तय जगहों पर ही सभा करने की अनुमति होगी। सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से करेंगे।

Tags: Election Commission Announced Assembly Dateselection commission announced assembly dates 2022goa election 2022manipur election 2022punjab election 2022sushil chandraup election 2022uttarakhand election 2022
Previous Post

मधुर भंडारकर आए कोरोना की चपेट में, ये एक्ट्रेस भी हुई संक्रमित

Next Post

सुप्रीमो मायावती ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का स्वागत किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Next Post

सुप्रीमो मायावती ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का स्वागत किया

यह भी पढ़ें

Medical Students

कीव को आज ही हर हाल में छोड़ें भारतीय, भारतीय एंबेसी की एडवाइजरी

01/03/2022
cm yogi

बच्चों के इलाज के लिए हर जिले में बने पीडियाट्रिक ICU : योगी

10/05/2021
LIC

बेहद आसानी से आप LIC पॉलिसी पर ले सकते है लोन, जानिए अप्लाई के तरीके

12/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version