• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी, हमारे पास हैं सबूत : राहुल

Writer D by Writer D
01/08/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी करा रहा है और इसके उनके पास पर्याप्त सबूत हैं लेकिन जो यह चोरी करवा रहे हैं उनका यह काम देशद्रोह हैं और ऐसे लोगों को खोज निकालेंगे।

श्री गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, “हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है। मैं शत- प्रतिशत सबूतों के साथ ये बात कह रहा हूं। हम जैसे ही ये सबूत सबके सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है।”

कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि चुनाव आयोग यह काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए करा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल है कि आयोग किसके लिए करा रहा है यह वोट चोरी, इसका जवाब है कि भाजपा के लिए करा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संदेह था। चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था इसलिए हमने अपनी तरफ से जांच करवाई। इस जांच में छह महीने लगे और जो हमें मिला है- वह एटम बम है। चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।”

Tags: rahul gandhi
Previous Post

बिहार मतदाता सूची पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Next Post

राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post

राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण

यह भी पढ़ें

CM Dhami

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शुरू हुआ आर्थिक सुधारों का नया दौर: सीएम धामी

26/09/2025
automated testing stations

प्रदेश में 3 स्वचालित परीक्षण स्टेशन स्थापित कर सकेगा एक आवेदक

03/08/2023
arnab

अर्नब को अंतरिम बेल देने पर बोला SC, कहा- पुलिस FIR में लगाए गए आरोप नहीं हुए साबित

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version