उत्तर प्रदेशचुनाव 2022राजनीतिसोनभद्र

डीएम कौशल राज के बाद अब इस जिले के एसडीएम को चुनाव आयोग ने हटाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले की चारों विधान सभा सीटों के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना स्थल के बाहर मंगलवार को उप जिलाधिकारी के वाहन में से मिली बैलेट पर्चियों (ballot slips) और उसके बाद सपा (SP) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गये हंगामे के मामले को निर्वाचन आयोग (Election Commission) के बड़े अधिकारियों ने गम्भीरता से लेते हुए रिर्टनिंग आफिसर/ उप जिलाधिकारी घोरावल (SDM Ghorawal) को वहां से हटा दिया है।

ANI UP/Uttarakhand on Twitter: "SDM Ghorawal Ramesh Kumar removed from his post and Shaym Pratap Singh appointed as the new SDM. SP workers had complained to the District Election Officer, accusing Kumar

जिला निर्वाचन अधिकारी टी के शिबू ने बुधवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश के तहत विधानसभा 400 घोरावल के रिर्टनिंग आफीसर रमेश कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान श्याम प्रताप को नियुक्त किया गया है।

EVM बवाल के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, DM को हटाया

जिला प्रशासन द्वारा घटना को और गम्भीरता से तब लिया गया जब सपा सुप्रीमो अखिलश यादव ने इसे प्रशासन की मिली भगत और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगा दिया।

Related Articles

Back to top button