• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने अंधकार फैलाने का काम किया था, योगी ने उजाला फैलाया : अमित शाह

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बहराइच
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बहराइच में 300 से अधिक सीटों पर विजय के साथ सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह महाराजा सुहेलदेव की धरती है।

उन्होंने इसी धरती से पूरी को दुनिया को संदेश देने दिया था कि भारत पर आक्रमण का अंजाम क्या होता है। 24 हमले के बाद मसूद सलार गाजी जब बहराइच आया तो इस धरती से उसे वापस जाने नहीं दिया। यह बहराइच की माटी की पहचान है। 1857 की लड़ाई में भी बहराइच की धरती ने अपनी भूमिका निभाई है।

चार चरणों में सपा, बसपा और कांग्रेस हुई साफ

उप्र में चारण चरण का चुनाव हो गया है। सभी जगहों पर घूम कर आया हूं। परिणाम जो आ रहा है, उसमें सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। यहां पर फिर एक बार 300 सीटों से ज्यादा सीटों के साथ सरकार सरकार आने वाली है। 2014 के चुनाव में जब हम भाजपा को बहुमत की बात करते थे तो आजम खान मजाक उड़ाते थे। अतीक और मुख्तार भी मजाक उड़ाते थे। वह कहते थे कि डबल डिजिट में तो पहुंच जाओ। प्रदेश की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा को प्रचण्ड जीत है।

अखिलेश बाबू आज मै हिसाब देने भी आया हूं, आपका हिसाब लेने भी आया हूं : अमित शाह

शाह ने कहा कि अगर साइकिल जीती तो जो जेल में हैं, वह बाहर आ जाएंगे। योगी कानून का राज कायम किया। माफियाओं से दो हजार करोड़ रुपये की भूमि खाली कराई। उस भूमि पर गरीबों के लिए मकान बनाने का कार्य किया है।

शाह ने कहा, योगी सरकार में कानून का राज कायम

अमित शाह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार (Akhilesh) और योगी सरकार (Yogi) की कानून व्यवस्था में तुलना करते हुए 2017 से 2022 के बीच अपराधा कम हुए है। देश में सबसे ज्यादा गन्ना, चीनी, हरी मटर और दूध का उत्पदान हो रहा है। उप्र में ही घरों में सबसे ज्यादा बिजली पहुंचाने का काम भी योगी सरकार ने किया है। अखिलेश ने अंधकार फैलाने का काम किया था। योगी ने उजाला फैलाया है। उन्होंने दंगे दिए थे और हमने 44 लाख आवास दिए हैं। एक करोड़ 67 लाख माताओं को गैस कनेक्शन दिया है। दो करोड़ 56 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार प्रति वर्ष दिया है।

प्रदेश में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

अमित शाह की युवक-युवतियों से अपील

युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बना दीजिए, मुफ्त में टैबलेट एवं स्मार्ट फोन दिया जाएगा। बच्चियों को स्कूटी दी जाएगी। उप्र ने अखिलेश को देखा है और योगी को भी देखा है। प्रदेश की जनता अब उनके झांसे में आने वाली है। उप्र में गोली छर्रे बनाता था। अब गोला बना रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है जो दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाएगा। पुरानी योजनाओं को हमारी सरकार ने पूरा किया। तीन आधुनिक डाटा सेंटर बना रहे हैं। उनमें से एक बहराइच में बनेगा। पांच इंटर नेशनल एअरपोर्ट बनाए। पांच नए एक्सप्रेसवे बनाने का कार्य किया है। 14 हजार किलोमीटर सड़कों को चौड़ीकरण किया गया है। 10 स्मार्ट सिटी बनाए हैं। इसके अलावा अमित शाह ने बहराइच की जनता को यह भी बताया कि उप्र में भाजपा की अगली सरकार क्या-क्या महत्वपूर्ण कार्य करेगी।

अमित शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- पीला चश्मा पहनने वाले को सब पीला ही दिखता है

अनुच्छेद 370 समाप्त किये जाने का भी किया जिक्र

आजादी के बाद किसी में तीन तलाक समाप्त करने की हिम्मत नहीं थी। अखिलेश के पेट में मिचलन होती है। उन्हें क्या समस्या है। उन्हें किसको तलाक देना है। गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र किया। इस मुद्दे पर भी अखिलेश पर तंज किये। केन्द्र में सपा बसपा के समर्थन से सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। उस दौरान पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया जैसे पाकिस्तानी आतंकी आते रहे। मोदी सरकार में हमला हुआ तो 10 दिन के अंदर ही पाकिस्तान के अंदर घुसकर बदला लिया।

अखिलेश जी बताए इत्र वाले तुम्हारे कौन हैं? : अमित शाह

सपा उप्र में एक बार फिर से समाज में जहर घोलने के लिए आई है। वह फूट डालो और राज करो में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास में विश्वास करते हैं। उन्होंने एकमुस्त होकर बहराइच के लोगों से कमल की बटन दबाने की अपील की। अनुपमा जायसवाल को जिताने की अपील की।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भारत Vs श्रीलंका पहला टी-20 आज, 6 साल से श्रीलंका से नहीं हारा भारत

Next Post

यूक्रेन में फंसा प्रत्येक उत्तराखंड वासी सही सलामत आएगा : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
cm dhami

यूक्रेन में फंसा प्रत्येक उत्तराखंड वासी सही सलामत आएगा : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

यूपी चुनाव लड़ रहे नेता हुए हनी ट्रैप का शिकार, अश्लील कॉल के बाद किया ब्लैकमेल

02/03/2022
Karishma Sharma

चलती ट्रेन से गिरी ये फेमस एक्ट्रेस, सिर में लगी गंभीर चोट

12/09/2025
horoscope

9 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

09/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version