• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

19 लाख बेरोजगारों को एक माह में रोजगार नहीं मिला तो होगा जन आंदोलन : तेजस्वी

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tejasvi Yadav

Tejasvi Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि 19 लाख बेरोजगारों को एक माह के अंदर रोजगार नहीं दिया गया तो राज्य सरकार के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा ।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता श्री यादव ने सत्रहवीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र की पहली बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार देश में बेरोजगारी की राजधानी बन गया है। जनता अब और इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने अपने वादे के अनुरूप एक महीने के अंदर 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराती है तो वह उसके खिलाफ पूरे राज्य में सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन शुरू करेंगे ।

यौन शोषण के आरोप में बंद आसाराम बापू की जमानत याचिका पर जल्द होगी सुनवाई

श्री यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने जनादेश का हाईजैक किया है । चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। वहीं, जनता दल युनाइटेड (जदयू) चोरी से सत्ता में आया और फिर भी बिहार में वह तीसरे नंबर की पार्टी बन गई।

राजद नेता ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार के पिछले 15 साल के शासन में 60 बड़े घोटाले हुए हैं । इस सरकार की फितरत भ्रष्टाचारियों को बचाने की है । उन्होंने कहा कि पहले तो श्री नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के मामले में फंसे श्री मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बना दिया और जब फजीहत हुई तब उनसे इस्तीफा लेकर अब जिसे शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी है उसके परिवार पर ही भ्रष्टाचार का आरोप है ।

लकवा ग्रस्त वृद्ध की आग में गिरकर झुलसने से मौत

श्री यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के अन्य मंत्रियों पर भी संगीन आरोप हैं और मुख्यमंत्री उन सब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं । श्री यादव से जब उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करें कि उन्होंने (तेजस्वी) उप मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कौन सा भ्रष्टाचार किया है ।

राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री की आदत रही है कि जब भी उनसे सवाल किया जाता है तो वह दूसरे को सवालों के घेरे में खड़ा करने की कोशिश करते हैं। उनका के मुख्यमंत्री बातों को घुमाएं नहीं बल्कि खुद आगे आकर स्पष्टीकरण दें ।

Tags: bihar newsbihar political newspolitical newstejasvi yadav
Previous Post

पंचक में न करें लकड़ी संबधी ये काम

Next Post

समय की शक्ति के आगे सबकुछ है बेकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post

समय की शक्ति के आगे सबकुछ है बेकार

यह भी पढ़ें

Dilip Doshi

भारत के स्पिन गेंदबाज का निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

24/06/2025
Indian Navy

10वीं पास वाले बने Indian Navy का हिस्सा, इन पदों पर करें अप्लाई

16/02/2023
CBI arrested Firhad Hakim

नारद स्टिंग ऑपरेशन: ममता बनर्जी के करीबी मंत्री फिरहाद हकीम को CBI ने किया गिरफ्तार

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version