• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

OTS से बिजली विभाग ने कमाए 2600 करोड़, बिजली चोरों से की 180 करोड़ की वसूली

Writer D by Writer D
14/12/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
OTS

OTS scheme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना ( OTS)के तहत सोमवार तक करीब 2600 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। करीब 180 करोड़ से ज्यादा का राजस्व बिजली चोरी करने वालों से मिला है। OTS का दूसरा चरण 15 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इसके बाद 16 से 31 दिसंबर तक अंतिम चरण चलेगा।

प्रदेश में ऊर्जा विभाग की ओर से 8 नवंबर को एकमुश्त समाधान योजना ( OTS) शुरू की गई है। अब तक बिजली चोरी के मामलों में पश्चिमांचल में 17,312 लोगों ने पंजीयन कराया है, जिनसे करीब 50.07 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसी तरह पूर्वांचल में 13276 उपभोक्ताओं से 53.78 करोड़, दक्षिणांचल में 14,220 उपभोक्ताओं से 39.37 करोड़, मध्यांचल में 8484 उपभोक्ताओं से 35.08 करोड़ और केस्को कानपुर के1184 उपभोक्ताओं से 2.47 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

इसी तरह सामान्य उपभोक्ताओं में मध्यांचल में 7,70,718 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया, जिनसे 490.33 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसी तरह पूर्वांचल में 765137 उपभोक्ताओं से 847.74 करोड़, दक्षिणांचल में 5,99,895 उपभोक्ताओं से 490.33 करोड़ और पश्चिमांचल में 5,93,036 उपभोक्ताओं से 618.86 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

तीसरे चरण में मिलेगा अंतिम मौका

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने बताया कि विद्युत बकाये के एकमुश्त समाधान योजना ( OTS) कारगर साबित हो रही है। दूसरा चरण भी 15 दिसंबर को खत्म होने वाला है। उपभोक्ता जल्द से जल्द पंजीयन करा लें। इसके तहत एक किलोवाट भार तक वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 12 तथा एक किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं को 6 किस्तों में बकाया भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह निजी नलकूप उपभोक्ताओं को भी 12 किस्तों में व अन्य को 3 किस्तों में भुगतान की सुविधा मिली है।

विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण पर दो तिहाई छूट के साथ ही जिन उपभोक्ताओं के विरुद्ध आरसी जारी की जा चुकी है, उन्हें भी योजना में शामिल किया गया है। न्यायालय में लंबित वादों में भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता किसी भी विभागीय बिलिंग काउंटर पर, एसडीओ या एक्सईएन कार्यालय पर या यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर योजना में पंजीकरण कर इसका लाभ ले सकते हैं।

Tags: ak sharmaashish goyalOne-time settlement schemeOTSuppclurja mantri
Previous Post

Parliament Security Lapse: लोकसभा की बड़ी कार्रवाई, 8 कर्मी निलंबित

Next Post

ओम बिरला की विपक्ष को दो टूक, ‘सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती सरकार’

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Om Birla

ओम बिरला की विपक्ष को दो टूक, 'सचिवालय के काम में हस्तक्षेप नहीं करती सरकार'

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिमंडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल की J&K व लद्दाख के लिए 520 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज पर मुहर

14/10/2020
Challan

वाहन चालकों को बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक किए गए सभी चालान निरस्त

08/06/2023
Anupriya Patel

दलित, पिछड़ो के प्रति प्रेम का दिखावा कर रही है सपा: अनुप्रिया पटेल

04/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version