• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग के कर्मचारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या

Writer D by Writer D
05/07/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी के बेटे का अपहरण (Kidnapped) कर लिया गया। लूटपाट के बाद उसकी हत्या (Murder) कर शव कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके में फेंक आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने नवाबगंज थाने में बेटे को गायब होने की जानकारी शुक्रवार को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नौबस्ता के हंसपुरम केस्को सब स्टेशन में तैनात रमेश वर्मा मैनावती मार्ग पर रहते हैं। रमेश वर्मा का बेटा गोविंद जो कि शुक्रवार की शाम को बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर घर से निकला था। जब देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इस दौरान रमेश के मोबाइल पर उन्नाव स्थित एक एटीएम से 20 हज़ार निकालने का मैसेज आया। जिसके बाद उन्होंने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई और पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया। जिसमें अपहरणकर्ता गोविंद से एटीएम से रुपए निकलवा रहे थे। लेकिन जब तक पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेती तब तक गोविंद की हत्या हो गई थी। आरोपियों ने कानपुर देहात के रनिया इलाके में शव फेंक कर फरार हो गए थे। कानपुर देहात पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था इसकी पहचान ना होने के कारण उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। जिसके बाद उसकी पहचान कानपुर नगर के गोविंद के रुप में हुई।

जानकारी के अनुसार अपहरण करने वाले चार लोग चेहरे को नकाब से छुपाए हुए थे। गोविंद की हत्या से पहले चेन अंगूठी व एप्पल का फोन छीन लिया था। अब पुलिस इस घटनाक्रम को जल्द से जल्द खोलने की बात कह रही है।

एसीपी स्वरूप नगर बृज नारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि एक तारीख को थाना नवाबगंज में शाम को रमेश वर्मा द्वारा उनके बेटे के घर से जाने की बात बताई गई थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। उसमें जांच पड़ताल चल रही थी। उसी बीच यह जानकारी मिली कि कानपुर देहात में एक अज्ञात शव से मिला है। इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। रमेश वर्मा द्वारा उसकी पहचान अपने पुत्र के रूप में की गई है। सभी बिंदुओं पर जांच प्रचलित है। जो भी सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। सब को जांच में शामिल कर जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

लेटे हनुमान मंदिर के पास बमबाजी, तीन लोग घायल

Next Post

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
arrested

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

करवा चौथ पर जरूर करें ये 16 श्रृंगार

22/10/2023
Jackie Shroff can be seen playing role of musician in an international film

इंटरनेशनल फिल्म में म्यूजिशियन का किरदार निभाते नज़र आ सकते हैं जैकी श्रॉफ

17/05/2021
Rakesh Tikait

‘जरा संभल कर जइयो लखनऊ’… किसान आंदोलन पर UP BJP के ट्वीट पर बवाल

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version