Elon Musk ने पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, अब चुकानी होगी इतनी कीमत
Elon Musk ने ट्विटर खरीदते ही CEO पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) , चीफ फाइनेंस ऑफिसर नेड सेगल और कुछ दूसरे अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि, पराग अग्रवाल के ट्विटर बायो में अभी भी CEO Twitter लिखा हुआ है।
मस्क के ट्विटर खरीदते ही पराग अग्रवाल की विदाई का कयास पहले से लगाए जा रहे थे। दोनों के बीच कई बार सार्वजनिक मंच पर बहस हो चुकी थी। ट्विटर और मस्क की डील 44 अरब डॉलर में हुई है।
पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो डील के बाद अगर पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला जाता है, तो उन्हें अच्छी खासी रकम अदा की जाएगी। इसकी चर्चा उस वक्त से हो रही है, जब मस्क के ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था।
कितनी मिल सकती है रकम?
रिसर्च फर्म Equilar की पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो सीईओ पराग अग्रवाल को अगर Twitter डील के 12 महीने के अंदर निकाला जाता है, तो उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर (लगभग 345.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस राशि का अंदाजा पराग अग्रवाल की बेस सैलरी और इक्विटी अवॉर्ड्स के एक्सीलेरेटेड वेस्टिंग के आधार पर लगाया गया है।



