• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Musk का धमाका! X Chat ने Arattai और WhatsApp की नींद उड़ाई!

Desk by Desk
18/11/2025
in Tech/Gadgets
0
Elon Musk

Elon Musk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Elon Musk ने यूजर्स के लिए प्राइवेसी फोक्स्ड मैसेजिंग सर्विस X Chat को लॉन्च कर दिया है। एलन मस्क की ये नई सर्विस पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Arattai को टक्कर दे सकती है। X पर मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ये सर्विस नए फीचर्स के साथ शुरू की गई है। इसमें आप लोगों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, अलग से मैसेजिंग इनबॉक्स और एडवांस्ड मैसेज कंट्रोल जैसे खास फीचर्स मिलेंगे।

X पर Elon Musk ने नए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च की जानकारी दी है, मस्क पिछले कुछ समय से X पर मैसेजिंग का एक ज्यादा सुरक्षित तरीका लाने पर फोकस कर रहे थे। उन्होंने लिखा, X ने एन्क्रिप्टेड मैसेज, ऑडियो/वीडियो कॉल और फाइल ट्रांसफर के साथ एक नए कम्युनिकेशन को रोलआउट किया है। एलन मस्क ने इस बात का भी संकेत दिया कि X Money भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा जिसका उद्देश्य X को everything app बनाना है।

X Chat Features

एक्स चैट को प्राइवेसी पर फोकस सिक्योर मैसेजिंग के एक नए तरीके के रूप में पेश किया गया है। मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सभी चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी, जिसमें फाइल शेयरिंग भी शामिल है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी मैसेज को एक्सेस नहीं कर पाएगा।

इसके अलावा, Elon Musk की नई मैसेजिंग सर्विस यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद एडिट करने, डिलीट करने और गायब (डिसअपीयर) करने की सुविधा देगा। डिसअपीयर होने वाले मैसेज की सुविधा व्हाट्सएप के गायब होने वाले मैसेज की तरह ही है, जहां यूजर्स टाइमर सेट कर सकते हैं कि चैट कब अपने आप डिलीट हो सकती है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी चैट प्राइवेट रहे यूजर्स को स्क्रीनशॉट को डिसेबल करने का भी फीचर मिलेगा, इसका मतलब ये हुआ कि कोई भी आपकी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। इसके अलावा आप डायरेक्ट मैसेज और ग्रुप चैट के लिए नोटिफिकेशन को ऑन कर सकते हैं, इससे ये फायदा होगा कि अगर कोई व्यक्ति चैट का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करता है तो आपको नोटिफिकेशन के जरिए पता चल जाएगा। इस तरह का फीचर फिलहाल व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा, एक्स चैट में कोई विज्ञापन नहीं होने और यूजर डेटा की ट्रैकिंग नहीं होने का वादा किया गया है। इसका मतलब कि आपका डेटा इस नई सर्विस के साथ बिल्कुल सुरक्षित रहेगा।

X Chat का ऐसे करें इस्तेमाल

ये ऐप फिलहाल iOS यानी ऐपल यूजर्स और वेब के जरिए उपलब्ध है, X के DM सेक्शन में जाकर इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि ये मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध होगा।

Tags: elon musk
Previous Post

मिट्टी में मिला नक्सलियों का टॉप कमांडर, पत्नी भी एंकाउंटर में ढेर

Next Post

ये है सुपरफास्ट चार्जिंग वाली ईवी कारें, बस इतने रुपये में आ जाएंगी घर

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
These electric cars are fully charged in just 4 hours.

ये है सुपरफास्ट चार्जिंग वाली ईवी कारें, बस इतने रुपये में आ जाएंगी घर

यह भी पढ़ें

brutual murder of child

नाबालिग बच्ची की नहीं निकाली गई आंख, लगी थी चोट : एसपी

31/05/2021
CM Yogi

बारिश से पहले शहरों की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर जुटी योगी सरकार

01/03/2025
SS Sandhu

ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की अधिक संभावनाएं : मुख्य सचिव

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version