• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से परेशान कर्मचारी ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
21/08/2022
in उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। जिले में कृत्रिम अंग बनाने वाली कंपनी के निदेशक द्वारा अपने एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराए जाने से आहत कर्मचारी ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कंपनी के प्रबंध निदेशक घनश्याम दास अग्रवाल तथा उनके बेटे एवं कंपनी के निदेशक विनम्र अग्रवाल के विरुद्ध पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सीओ नगर अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि आरसी मिशन थाना क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद (56) ने कब्रिस्तान के एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद प्रसाद के परिजनों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक तथा उनके बेटे के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि राजेंद्र प्रसाद शहर की जी सर्जीवियर कंपनी में काम करते थे और कंपनी के निदेशक ने उन पर 50 लाख रुपए गबन का मामला छह अगस्त को दर्ज कराया था और धमकी दी थी कि उन्हें ग्रेच्युटी का पैसा भी नहीं मिलेगा तथा जेल भी जाना पड़ेगा।

इसी से परेशान होकर प्रसाद बुधवार को घर से गायब हो गए तथा शुक्रवार को उनका शव मिला था। सिंह ने बताया कि प्रसाद के परिजनों ने शुक्रवार देर रात को मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी साक्ष्य होगा उसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्वाई की जाएगी। धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से परेशान कर्मचारी ने की आत्महत्या

Tags: shahjahanpur news
Previous Post

बिल्डर ने छह लोगों पर लगाया करोड़ों की ठगी का आरोप

Next Post

कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफतार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Arrested

कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफतार

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के दामों में 26 वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव

28/10/2020
Hair Smell

बालों से आ रही बदबू से है परेशान, ऐसे पायें छुटकारा

10/07/2025
baby

इन तेलों से करें अपने लाडले की मालिश, होगी अच्छी ग्रोथ

27/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version