• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंक का पर्याय कुख्यात बदमाश एनकाउंटर में ढेर, हत्या के आरोप में चल रहा था फरार

Writer D by Writer D
18/05/2025
in उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Encounter of Kaushambi's notorious criminal Raju

Encounter of Kaushambi's notorious criminal Raju

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। जिले के कोखराज थाना के ककोढ़ा में पुलिस से हुई मुठभेड़ (Encounter) में लूट और हत्या के कुख्यात बदमाश राजू को गोली लग गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजस्थान के अजमेर के रहने वाले सांवरमल मीणा की हत्या कर ट्रक लूट लिया गया था। शनिवार रात ककोढ़ा में जब पुलिस ने घेराव किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जौनपुर के खेतासराय के रहने वाले 25 वर्षीय संतोष राजभर पुत्र ओम प्रकाश राजभर सीने में गोली लगने से गिर गया। मौके पर एक पिस्टल और एक लूटा हुआ ट्रक बरामद हुआ। ट्रक में 32 टन कॉपर लदा था। आरोपित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कोखराज इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मुठभेड़ (Encounter) में आरोपी को गोली लगी है। अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।

कोखराज थाना इलाके के ककोढा हाईवे किनारे शनिवार की रात करीब 11 बजे यह मुठभेड़ हुई है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान अजमेर के जगपुरा गांव का रहने वाला साबरमल मीणा (40) अपने ट्रेलर में गुजरात से कॉपर वायर लोड कर प्रयागराज के सूबेदारगंज के लिए निकला था। जिसकी कीमत करीब चार करोड़ है। शुक्रवार को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा हाईवे पर कुख्यात बदमाश सन्तोष उर्फ राजू ने अपने गैंग के दो सदस्यों के साथ अर्टिगा कार से ओवरटेक कर ट्रेलर रोक लिया और ड्राइवर साबरमल मीणा को गन पॉइंट पर पहले धमकाया।

फिर उसे यह लालच दिया कि कॉपर वायर किसी और को बेच देते हैं। जिसके बदले उसे भी हिस्सा देंगे। जब ड्राइवर साबरमल मीणा ने बदमाशों से कहा कि यह ट्रेलर उसका खुद का है और यह कॉपर वायर रेलवे का है। वो ऐसा गलत काम नहीं करेगा। इतने में बदमाश संतोष उर्फ राजू ने ड्राइवर साबरमल मीणा को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी और अपने दो साथियों की मदद से उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बदमाश कॉपर वायर लदा ट्रेलर ले जाकर प्रतापगढ़ की सीमा में खड़ा कर दिया।

जवाबी फायरिंग में लगी गोली

शनिवार की रात बदमाश संतोष उर्फ राजू चार लोगों के साथ दो करोड़ में कापर वायर का सौदा कर रहा था। तभी कोखराज पुलिस ने बदमाश संतोष उर्फ राजू और चार अन्य खरीददार को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में बदमाश संतोष ने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद पुलिस घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने के लिए उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची। तभी झाड़ियों में छिपाकर रखे लोडेड पिस्टल से बदमाश संतोष उर्फ राजू ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एसएचओ कोखराज चंद्रभूषण मौर्य और एक दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश संतोष उर्फ राजू के सीने में छह गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है।

आधी रात को डोली इस देश की धरती, भूकंप के जोरदार झटके से लोगों में दहशत

एसपी के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया बदमाश संतोष उर्फ राजू जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई कला गांव का रहने वाला था। इसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मुकदमे मुंबई में भी दर्ज हैं। घटना में शामिल इसके दो साथी अभी भी फरार हैं। यह गैंग हाईवे पर रेकी कर कीमती धातु से लोड वाहनों में लूटपाट करते थे।

Tags: crime newsKaushambi Newsup news
Previous Post

अमेरिका में भारी तबाही, विनाशकरी तूफान ने ले ली 27 लोगों की जान

Next Post

हाईकोर्ट कर्मी की बेरहमी से हत्या, भाई ने भांजी पर लगाया आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Murder

हाईकोर्ट कर्मी की बेरहमी से हत्या, भाई ने भांजी पर लगाया आरोप

यह भी पढ़ें

Xi Jinping

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को किया गया हाउस अरेस्ट! बीजेपी नेता के ट्वीट से मचा तहलका

24/09/2022

BJP Candidates List UP Election 2022: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव

15/01/2022
ECB appoints former fast bowler Malcolm and Headley to match referees

ईसीबी ने पूर्व तेज गेंदबाज मैल्कम और हेडली को नियुक्त करेगा मैच रेफरी

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version