• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करोड़ों की लूटकांड के मास्टरमाइंड संग मुठभेड़, तीन साथियों संग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा जनपद में बीती 16 अगस्त को दिन दहाड़े एक करोड़ पांच लाख की बुलियन कारोबारी लूट करने वाला वांछित एक लाख का इनामी अरविन्द को उसके तीन साथियों संग पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

अरविन्द के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल उपचार को भेजा है। एसएसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी जानकारी लेने में जुटे है। इस लूटकांड में मथुरा पुलिस ने 26 अगस्त को महिला सहित सात इसके साथियों से 44 लाख 86 हजार बरामद किए थे।

16 अगस्त को दिनदहाड़े जनपद में 1.05 करोड़ रुपये की लूट का ताना-बाना साले कोमल और जीजा नरेश ने मास्टरमाइंड अरविन्द उर्फ माया के साथ बुना था। पुलिस ने 26 अगस्त को इसके सात साथियों को गिरफ्तार करते हुए 44 लाख 86 हजार रुपये बरामद कर कारोबारी को दिए थे। लूट से एक दिन पहले 15 अगस्त को कोमल ने अपने घर गोवर्धन रोड शिव कॉलोनी पर लुटेरों को ठहराया। यहां पर रातभर ठहरे लुटेरों ने सुबह लूट की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी।

बुर्कानशीं महिलाओं का प्रदर्शन हुआ हिंसक, तालिबान ने छोड़े आंसू गैस

पुलिस ने पूरी कड़ियां जोड़कर इस बड़ी वारदात का 26 अगस्त को एडीजी आगरा राजीव कृष्ण ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया था कि कोमल मथुरा में सराफ प्रशांत सिल्वर के यहां नौकरी करता था। उसे बुलियन कारोबारी के बैंक से हर लेन-देन की जानकारी थी। इस जानकारी को उसने अपने बहनोई नरेश को बताया। नरेश आगरा में राघव ज्वैलर्स के यहां नौकरी करता है। नरेश ने दोस्त सादाबाद के अरविन्द को पूरा गणित समझाया। इसके बाद अरविन्द ने साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देने से 15 दिन पहले एक सप्ताह में दो बार रेकी की। रेकी के बाद 16 अगस्त को इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पुलिस ने एक करोड़ पांच लाख का बंदरबाट करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार करते हुए 44 लाख 86 हजार रुपये बरामद किए तथा फरार अरविन्द पर एक लाख का एडीजी ने इनाम की घोषणा कर दी थी।

शनिवार की सुबह साढ़े 12 बजे माल गोदाम रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से अरविंद घायल हो गया। इसी बीच पुलिस ने अरविन्द और उसके तीन अन्य साथियों को दबेाच लिया। घायल बदमाश अरविंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लूट के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश अरविन्द को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मौके से अरविन्द के अन्य तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं। बुलियन कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में मास्टरमाइंड अरविन्द काफी दिनों से फरार चल रहा था। इससे लूट की बाकी रकम की जानकारी हासिल की जा रही है।

Tags: crime newsmathura newsPolice Encounterup news
Previous Post

बुर्कानशीं महिलाओं का प्रदर्शन हुआ हिंसक, तालिबान ने छोड़े आंसू गैस

Next Post

क्या है सौर्य तूफान और क्यों है इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरा?

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
Next Post
Solar Storm

क्या है सौर्य तूफान और क्यों है इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरा?

यह भी पढ़ें

सीएम पुष्कर ने गुरुद्वारे नानकसर में टेका मत्था, गुरु का लिया आशीर्वाद

21/09/2021
cm dhami

सीएम धामी से जय भारती के मुख्य किरदार मनमोहन तिवारी ने की भेंट

06/11/2022
Kangana Ranaut

‘Kangana Ranaut go back…’, बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं बीजेपी सांसद पर फूटा लोगों का गुस्सा

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version