• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EV को आम लोगों तक पहुंचाने की मांग, टाटा मोटर्स CEO ने उठाया मुद्दा

Desk by Desk
16/01/2026
in Tech/Gadgets
0
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत हो 10 लाख से कम, टाटा मोटर्स सीईओ ने सरकार से की मांग
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) को आम लोगों तक पहुंचाना है, तो उनकी कीमत किफायती होना सबसे जरूरी है. यही बात टाटा मोटर्स व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कही है. उनका मानना है कि अगर ईवी को मेनस्ट्रीम बनाना है, तो सरकार का सपोर्ट बेहद जरूरी है, खासकर उन इलेक्ट्रिक कारों के लिए जिनकी कीमत 10 लाख रुपए से कम है.

शैलेश चंद्रा के मुताबिक, भारत में कार खरीदने वाले आधे से ज्यादा ग्राहक 10 लाख रुपए से कम बजट में कार खरीदना चाहते हैं. ऐसे में सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा दिए बिना ईवी क्रांति संभव नहीं है. टाटा मोटर्स पहले ही इस सेगमेंट में टियागो ईवी और टिगोर ईवी जैसी कारें पेश कर चुकी है, लेकिन कीमत को और नीचे लाना अभी भी बड़ी चुनौती है.

400 किलोमीटर तक चले

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक कार (EV) की कुल कीमत में बैटरी की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा होती है. कई मामलों में बैटरी की लागत ही गाड़ी की कीमत का 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच जाती है. वहीं ग्राहक ये भी उम्नीद करते हैं कि ईवी एक बार चार्ज करने पर कम से कम 400 किलोमीटर तक चले. इन दोनों वजहों से सस्ती EV बनाना कंपनियों के लिए आसान नहीं रह जाता. हाल ही में जीएसटी से जुड़े बदलावों के कारण भी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों की कीमत पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के बराबर लाना और मुश्किल हो गया है.

PM e-Drive स्कीम

टाटा पैसेंजर व्हीकल्स के सीईओ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वो फ्लीट सेगमेंट के लिए फिर से पर्यावरण के अनुकूल वाहनों पर इंसेंटिव शुरू करे. उनका कहना है कि फ्लीट सेगमेंट भले ही कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री का 7 से 8 प्रतिशत हो, लेकिन देश में चलने वाले कुल पैसेंजर किलोमीटर में इसका योगदान करीब 35 प्रतिशत है. ऐसे में अगर इस सेक्टर को सपोर्ट मिलता है, तो पर्यावरण को सबसे ज्यादा फायदा होगा. पहले PM e-Drive स्कीम से पहले फ्लीट EVs को प्रति kWh 10,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती थी, जिसकी अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये थी। इन इंसेंटिव्स के हटने से EV की किफायत पर असर पड़ा है.

टाटा की ग्रोथ में Punch का हाथ

भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट की बात करें तो 2025 में मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला. साल के पहले आठ महीने दबाव में रहे, लेकिन सितंबर के अंत में GST में कटौती के बाद मांग में तेजी आई. टाटा मोटर्स ने इस दौर में अच्छा प्रदर्शन किया और दिसंबर तिमाही में देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी बनकर उभरी.

टाटा की ग्रोथ में Punch माइक्रो-SUV की अहम भूमिका रही है. 5.59 लाख से 9.29 लाख रुपये की कीमत वाली Punch 2021 में लॉन्च हुई थी और अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है. 2024 में इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जबकि 2025 में करीब 1.7 लाख गाड़ियां बिकीं. इसमें इलेक्ट्रिक वेरिएंट की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ रही है, जो दिखाता है कि सही कीमत और सपोर्ट मिलने पर EVs को लोग तेजी से अपना सकते हैं.

Tags: Electric VehiclesEV
Previous Post

Apple Creator Studio लॉन्च, क्रिएटर्स के लिए प्रो-लेवल ऐप्स की सौगात

Next Post

लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता; जानें रेंज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
₹56,551 में लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता, जानें रेंज

लॉन्च हुआ नया कार्गो e-स्कूटर, 150 kg वजन उठाने की क्षमता; जानें रेंज

यह भी पढ़ें

Karan took big step 'Chhoti Sardarni', what will Mehar and Sarabjit do now?

छोटी सरदारनी’ में करण ने उठाया बड़ा कदम, अब क्या करेंगे महर और सरबजीत

01/07/2021

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026

गर्भवती महिलाओं को टीका जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version