• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य की हर महिला-बालिका के मोबाइल में हो राजकॉप सिटीजन एप: सीएम भजनलाल

Writer D by Writer D
07/03/2025
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर की आधी आबादी से अपील की है कि महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में चंद मिनटों में पुलिस सुरक्षा सुलभ कराने के उद्देश्य से विकसित किए गए राजकॉप सिटीजन एप हर महिला—बालिका के मोबाइल में डाउनलोड हो।

अब तक 18.3 लाख हुए डाउनलोड—

महानिदेशक पुलिस श्री उत्कल रंजन साहू ने बताया कि महिलाओं को आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन परिस्थितियों में 24X7 सुनिश्चित पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 14 दिसम्बर, 2024 को राजकॉप सिटीजन एप पर “मदद चाहिए (Need Help)” feature का शुभारम्भ किया गया था। अब तक 18.3 लाख से अधिक व्यक्तियों द्वारा यह डाउनलोड किया जा चुका है। एप के नए फीचर नीड हेल्प शुरू होने के बाद 1,87,040 लोगों द्वारा इसे डाउनलोड किया गया है।

महिला सुरक्षा के लिए सीएम के संवेदनशील प्रयास—

पुलिस महानिदेशक साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma)के निर्देश पर सरकार द्वारा महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए कई संवेदनशील व महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए जहां कानून को सख्त किया गया वहीं इन मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए। महिला सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे चलने वाली महिला हेल्पलाइन स्थापित की गई। रात्रि में पुलिस गश्त एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के साथ महिला पुलिस स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।

नीड हेल्प फीचर बना वरदान—

महानिदेशक साइबर क्राइम, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं श्री हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि ने राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन एप में जोड़ा गया ‘नीड हेल्प’ फीचर महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। यह फीचर आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन परिस्थितियों में पीड़ित महिलाओं को बिना समय गवाएं चंद मिनटों में सहायता उपलब्ध कराता है। हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। राजस्थान पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अपने घर की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाइल में राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करवाएं ताकि उन्हें विषम परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता मिल सके। डीजी साइबर क्राइम श्री प्रियदर्शी ने बताया कि राजकॉप सिटीजन एप पर अब तक 13,638 लोगों ने मदद मांगी है। जिनमें अधिकांशत: का निस्तारण किया जा चुका है

एप है तो सेफ है—

साइबर क्राइम व एससीआरबी के महानिरीक्षक श्री शरत कविराज ने बताया कि राजकॉप सिटीजन एप को जन—जन तक पहुंचाने के लिए टीम राजस्थान पुलिस द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान रूप में पुलिस द्वारा कॉलेज व कोचिंग संस्थाओं में पहुंच कर इस एप के बारे में बालिकाओं को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में राजकॉप सिटीजन एप को लोकप्रिय बनाने के लिए पुलिस द्वारा ‘एप है तो सेफ है’ टेगलाइन को प्रमोट किया जा रहा है यह टेगलाइन राजस्थान पुलिस के सेंट्रल कंट्रोल रूम की प्रभारी एएसआई सुनीता शर्मा द्वारा तैयार की गई है।

इन प्रकरणों में मददगार बना नीड हेल्प फीचर—

(1) 4 फरवरी 2025 एक रिक्वेस्ट जोधपुर जिले से प्राप्त हुई जिसमें कोई पुरूष किसी बालिका को स्कूल जाते वक्त परेशान करता था जिसके कारण बालिका ने स्कूल जाना बन्द कर दिया था। घरवालों ने एप पर रिक्वेस्ट की और फोन पर अपनी व्यथा बताई जिस पर सेन्ट्रल कन्ट्रोल रूम प्रभारी एएसआई ने परिवाद दर्ज कर सम्बन्धित थाने को प्रेषित किया। इस पर थाने द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाहीं की गई।
(2) 12 फरवरी 2025 त्रिवेणी नगर जयपुर, महिला से छेड़छाड़, रिक्वेस्ट करने के 3 मिनट में पुलिस लोकेशन पर पहुंची और पीड़िता को बचाया उन स्थितियों में कि आरोपी ने पीड़िता का फोन तोड़ दिया था।

(3) 4 मार्च 2025 एक युव​ती को होटल में ले जाकर साथी मित्र ने गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला ने बाथरूम में बन्द होकर पुलिस को रिक्वेस्ट भेजी। महिला को होटल का नाम नहीं पता था। रिक्वेस्ट के 15 मिनट में होटल सर्च कर सदर थाना पुलिस ने लोकेशन पर पहुंच कर पीड़िता को बचाया ।

इस तरह डाउनलोड होगा राजकॉप सिटीजन एप—

गूगल प्ले स्टोर/आईओएस एप स्टोर से राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड कर अपनी मोबाईल नम्बर या एसएसओ आईडी से लॉगिन करे। महिला द्वारा सहायता चाहने पर मदद चाहिए बटन पर क्लिक करना होगा। प्रदर्षित स्क्रीन पर तीर के निशान को स्लाईड करना होगा। महिला अपना मैसेज लिखकर या रिकॉर्ड कर सबमिट कर सकती है।

एप में दिये गये सहायता अनुरोध बटन के माध्यम से स्वयं द्वारा किये गये अनुरोध को ट्रैक किया जा सकेगा एवं पुलिस वाहन को अपनी लोकेशन तक आते हुए देखा जा सकता है। वाहन के निर्धारित स्थान पर पहुंचने एवं पीड़िता को मदद उपलब्ध कराने के पश्चात् टीम द्वारा इवेंट को बंद कर दिया जावेगा।

Tags: rajasthan news
Previous Post

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा तय: CM साय

Next Post

सुहागिन महिलाएं क्यों लगाती हैं मांग में सिंदूर, जानिए धार्मिक महत्व और फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Vermilion

सुहागिन महिलाएं क्यों लगाती हैं मांग में सिंदूर, जानिए धार्मिक महत्व और फायदे

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

देवउठनी एकादशी के दिन ना खाएं ये चीजें, रूठ जाएंगे श्रीहरी

01/11/2025
Shri krishna janmbhumi

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनी मस्जिद स्वीकार्य नहीं : हिन्दू आर्मी

24/12/2020
Janmashtami

30 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों को भाग्य होगा प्रबल

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version