• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

Writer D by Writer D
03/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Basket Chaat

Basket Chaat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम तौर पर सभी जगहों पर स्ट्रीट फूड के तौर पर चाट के दीवाने मिल जाते हैं। हर जगह चाट बनाने का तरीका भी अलग-अलग हो जाता है। आज हम बात कर रहे हैं लखनऊ में मिलने वाली बास्केट चाट (Basket Chaat) की, जो पूरे देश में मशहूर हो चुकी है। इसे बनाने का तरीका भी अन्य चाट की तुलना में थोड़ा हटकर है। साथ ही इसका स्वाद भी खास है। आप भी अगर रूटीन चाट के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बास्केट चाट (Basket Chaat) एक बेहतरीन रेसिपी हो सकती है। इसे दिन में जब भी मन करे, बनाकर खाया जा सकता है। मुंह चटपटा करने की हो रही हो इच्छा तो यह आपको पूरी तरह से तृप्त कर देगी।

बास्केट चाट (Basket Chaat) बनाने की सामग्री 

मैदा – 1 कप
आलू – 2
अनार दाने – 2 टेबल स्पून
स्प्राउट्स – 1/4 कप
दही – 1/4 कप
हरा धनिया चटनी – 2 टेबल स्पून
इमली की चटनी – 2 टेबल स्पून
बूंदी – 2 टेबल स्पून
बेसन सेव – 1/4 कप
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 2 चुटकी
भुना जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
पापड़ी – 2
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

बास्केट चाट (Basket Chaat) बनाने की विधि

– सबसे पहले मैदा लें और उसे एक बर्तन में छान लें। अब इसमें चुटकीभर नमक और 1 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
– मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। इसके बाद इसे एक सूती कपड़े से ढककर लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
– तय समय के बाद आटा लें और एक बार दोबारा गूंथे फिर इसकी लोइया बना लें। अब एक लोई लें और उसे पूरी की तरह गोल बेल लें।
– जब लोई बिल जाए तो एक कटोरी उसके बीच में रखें और उसके बाहरी हिस्से पर बेली पूरी चिपका दें।
– इसके पहले ऊपर से चारों ओर कटोरी पर तेल लगा लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
– जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बेली पूरी लगी कटोरी को छोड़ दें। धीरे-धीरे तेल में कटोरी अलग होने लगेगी।
– अब मैदा से तैयार कटोरी को तब तक तल लें जब तक कि वो क्रिस्पी ना हो जाए। इसके बाद इसे निकालकर एक प्लेट में अलग रख लें।
– अब स्प्राउट्स को लेँ और उसे उबाल लें। इसके बाद मैदे की कटोरी में सबसे पहले स्प्राउट्स डाल दें।
– इसके ऊपर थोड़ा सा दही और हरी धनिया चटनी डालें। फिर इमली की मीठी चटनी डालकर ऊपर से अनार दाने डाल दें।
– अब थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक डालें। इसके बाद बूंदी और बेसन की सेव डालकर सबसे ऊपर कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

Tags: basket chaat recipechaat dishchaat recipelucknow basket chaat
Previous Post

ये चाय रोगों को करती है दूर, जानें बनाने का तरीका

Next Post

पति-पत्नी में होती है अनबन, तो करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
earthen pot
फैशन/शैली

मिट्टी के बर्तन में पहली बार खाना बनाने से पहले करें ये काम

11/08/2026
collar kurti
फैशन/शैली

ऑफिस में पहनें ये ड्रेस, लुक लगेगा सिंपल और एलीगेंट

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Next Post
salt

पति-पत्नी में होती है अनबन, तो करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

Governor releases books based on the life of CM Dhami

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री धामी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

27/11/2025

कंदमूल फल खाने के फायदे, जानें वजन घटाने से लेकर बालों को काला करने के लाभ

28/09/2021
Main Atal Hoon

‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी का दिखा दमदार रोल

21/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version