• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्पाइसी खाने के अरमान को पूरा करेगी ये डिश

Writer D by Writer D
11/01/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समोसे (Samosa) का नाम सुनते ही कई लोगों की बांछें खिल जाती हैं। यह इतनी लोकप्रिय डिश है कि हर किसी की जुबान पर इसका स्वाद चढ़ जाता है। इसने पूरे भारत में अपनी खास जगह बना ली है। भले ही कितनी भी नई चटपटी चीजें आ गईं, लेकिन समोसे को लेकर दीवानगी में आज भी कोई कमी नहीं हुई है। फिलहाल हम आपको बिना तले समोसे यानी बेक्ड समोसे (Baked Samosa) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह आम समोसे (Samosa) की तुलना में कहीं कम नहीं रहते। घर पर आपकी कोई स्पाइसी डिश खाने की तलब हो रही है, तो इसके साथ नाता जोड़ कर देखें। इसमें ऐसी बात है कि यह सभी फैमिली मेंबर्स का दिल आसानी से जीत लेगी।

बेक्ड समोसे (Baked Samosa) बनाने की सामग्री

3 कप मैदा
नमक
आधा टी स्पून बेकिंग पाउडर
तेल या घी
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
5 उबले आलू
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
3 बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटी हरे धनिया की पत्तियां
आधा कप मटर
नींबू का रस

बेक्ड समोसे (Baked Samosa) बनाने की विधि

– सबसे पहले आटा गूंथने वाले बर्तन में मैदा लेकर उसमें बेकिंग पाउडर, नमक और आधा कप पानी डालें और सख्त मैदा गूंथ लें।
– इसके बाद इस मैदा को आधे घंटे सेट होने दें और तब तक समोसे की स्टफिंग बनाने को एक पैन गरम होने के लिए गैस पर रख दें और उसमें एक चम्मच तेल डालें।
– इस तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर डालें और भून लें। अब इसमें मटर डालें और धीमी आंच पर भून लें। इस मिश्रण में उबले आलू मैश कर दें।
– फिर 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर, नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें।
– इसके बाद समोसे (Samosa) की इस फिलिंग को 6-7 मिनट तक अच्छे से भून लें। अब सेट हुए आटे की लोई बना लें और उससे समोसे के लिए शीट बनाएं।
– इस बात का ध्यान रखें कि यह न ज्यादा पतली हो न ही ज्यादा मोटी। अब इस बेली हुई शीट को 2 बराबर हिस्सों में काट लें।
– इसके बाद एक शीट उठाएं और उसकी कटी हुई तरफ के किनारों को मैदा और पानी के घोल से जोड़ लें। दोनों हिस्सों को मिलाने के बाद तिकोने समोसे (Samosa) का आकार दिखेगा।
– अब इसमें स्टफिंग भरें और ऊपर से भी मैदा-पानी का घोल किनारों पर लगाएं और दबा दें। ध्यान रहे कि किनारों को अच्छे से चिपकाना होगा।
– फिर एक प्लेट लें, जो कुकर के अंदर आ जाए। उस पर समोसे घी से ग्रीस करने के बाद रख दें। अब कुकर की सीटी और गैस किट निकाल दें और उसमें नमक डाल गरम कर लें।
– अब कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें और उस पर वो प्लेट रखें जिस पर ग्रीस किए हुए समोसे (Samosa) रखे हैं।
– समोसे (Samosa) वाली प्लेट अंदर रखने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दें और 30 मिनट के लिए समोसे बेक करें। इसे हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें।

Tags: baked samosasamosasamosa recipe
Previous Post

विकेंड को स्पेशल बनाएगी ये डिश

Next Post

AAP विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताई ये वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Sadabahar Flowers
Main Slider

ये फूल बढ़ाता है खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

23/06/2026
Lipstick
फैशन/शैली

सुबह से शाम तक लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के असरदार टिप्स

23/06/2026
Coconut Oil
Main Slider

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Plants
धर्म

घर में न लगाएं ये पौधे, जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य और बाधाएं

23/06/2026
Threading
फैशन/शैली

थ्रेडिंग के बाद निकल आते हैं दाने, इन टिप्स से मिलेगा छुटकारा

23/06/2026
Next Post
Gurpreet Gogi

AAP विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताई ये वजह

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

तंबाकू फैक्टरी में लगी आग, 18 घंटे बाद भी काबू नहीं

28/11/2023
CM Yogi

विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल लाने का सामर्थ्य रखता है युवाः सीएम योगी

08/12/2024
Satish Mahana

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सुरक्षाकर्मियों में भिड़ंत

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version