• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सबका सबसे बड़ा सपना होता है, शहर में हो घर अपना : पीएम मोदी

Desk by Desk
01/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

मन की बात

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जीएचटीसी इंडिया) के तहत छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है, अपना घर। वो घर जिसमें उनकी खुशियां, सुख-दुख, बच्चों की परवरिश जुड़ी होती हैं। लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था।

Chief Ministers of Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Gujarat, Tripura, Andhra Pradesh take part in foundation stone laying ceremony of Light House Projects (LHPs) under Global Housing Technology Challenge-India . https://t.co/DDuauu55NY pic.twitter.com/XqlwybtOWc

— ANI (@ANI) January 1, 2021

पीएम मोदी ने कहा कि शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है, अपना घर। वह घर जिसमें उनकी खुशियां, सुख-दुख, बच्चों की परवरिश जुड़ी होती हैं, लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश का फोकस गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतों पर है। अब देश ने शहर में रहने वाले लोगों की संवेदनाओं और उनकी भावनाओं को प्राथमिकता दी है।

देश में ही आधुनिक हाउसिंग तकनीक से जुड़ी रिसर्च और स्टार्टअप्स को प्रमोट करने के लिए आशा इंडिया प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से भारत में ही 21वीं सदी के घरों के निर्माण की नई और सस्ती तकनीक विकसित की जाएगी।

50 साल के हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, विधायक ने डेडिकेट किया बाहुबली का गाना, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रोसेस से बनेंगे। इसमें कंस्ट्रक्शन का समय कम होगा और गरीबों के लिए ज्यादा अफोर्डेबल और कम्फर्टेबल घर तैयार होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लाइट हाउस प्रोजेक्ट अब देश के काम करने के तौर-तरीकों का उत्तम उदाहरण है। हमें इसके पीछे बड़े विजन को भी समझना होगा। उन्होंने कहा कि एक समय आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निर्माण की बारीकियों और क्वालिटी में नहीं जाती थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नई ऊर्जा के साथ, नए संकल्पों के साथ और नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ने का आज शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि ये 6 प्रोजेक्ट वाकई लाइट हाउस यानी प्रकाश स्तंभ की तरह हैं। ये 6 प्रोजेक्ट देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव आइडिया पर काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आवास योजना के लिए चयनित सभी शहरों में अमेरिका, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड और कनाडा समेत अलग-अलग देशों की तकनीक का इस्तेमाल कर घर बनाने के बारे में जानकारी दी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वास के साथ कहा जा सकता है लाइट हाउस प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश के अंदर सबके लिए आवास की योजना में यूपी ने आज जो स्थान प्राप्त किया, मैं पीएम जी की प्रेरणा व मार्गदर्शन को श्रेय देता हूं।

पीएम मोदी के ये कार्यक्रम शहरी भारत की रूप रेखा बदलने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे। इस समारोह में आवास और शहरी मामलों के हरदीप सिंह पुरी समेत त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Andhra Pradeshgujrathardeep singh purihemant sorenIndia News in HindiJharkhandLatest India News Updateslhplight house projectLucknowMadhya Pradeshnarendra modipm modiprime ministershivraj singh chauhantamil naduup cmUttar PradeshYogi AdityanathYS Jagan Mohan Reddyपीएम मोदी
Previous Post

TMC के आज 23 साल पूरे, ममता बोली- हमारे सालों का संघर्ष लंबा रहा

Next Post

भारत बना यूएनएससी का अस्थायी सदस्य, फ्रांस ने किया स्वागत

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

भारत बना यूएनएससी का अस्थायी सदस्य, फ्रांस ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

vastu for doormate

घर में पड़े मेट और कारपेट का वास्तु के अनुसार करें चयन, होगा फायदा

20/01/2022

इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, यूपी से बंगाल तक फैला था साम्राज्य

25/06/2021
half burried dead body

पुलिस ने जलती चिता से निकली युवक की लाश, हत्या की आशंका

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version