• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी देश की 140 करोड़ जनता: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
15/05/2024
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बार 140 करोड जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। झांसी में भाजपा की विदाई की झांकी तैयार हो रही है।

यहां झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप जैन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इनके शासनकाल में महंगाई, बेरोजगार चरम पर है,निवेश के नाम पर शून्य और हर परीक्षा में पेपरलीक, डिफेंस एक्सपो के नाम पर शून्य, जी-20 में जो तमाशा दिखाया वह शून्य है, पूरी तरह से विफल हो चुकी सरकार है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि बुंदेलखंड का किसान देश की अन्य किसी जगह की तुलना में अधिक परेशान है,उसको धोखा मिला है। इस सरकार की हर बात झूठी है, वादे झूठे हैं, महंगाई बढ़ी है। हर चीज की कीमत बढी है इसलिए आज भाजपा के पास जवाब नहीं है। वह अपने ही नेगेटिव नेरेटिव में फंस गयी है और अब बाहर आने वाली नहीं है। जो मन की बात करते थे ,आत्ममुग्ध रहते हैं उन्हें संविधान की बात सुननी होगी।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि झांसी में भाजपा की विदाई की झांकी तैयार हो रही है।सीमा पर सुरक्षा बढाइये , चार जून के बाद भाजपा वाले भागेंगे इसलिए सीमा पर सुरक्षा बढ़ाइये। कहावत है जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं उसमें पहले खुद गिरते हैं। इनकी बातें ,इनकी कहानी अब कोई नहीं सुनना चाहता है। भाजपा का हर डायलॉग अब घिसा पिटा नजर आता है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) भाजपा पर लॉ एंड ऑर्डर को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में लॉ अलग कर दिया है और ऑर्डर अगर थलग पड़ा है। आबादी के हिसाब से जिसका जितना हक है वह मिलना चाहिए। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण भाजपा ने छीना है। निजीकरण में आरक्षण लागू नहीं होता ऐसे में निजीकरण बढ़ने से रोजगार खत्म होगा।

Tags: akhilesh yadavJhansi newsup news
Previous Post

नक्सलियों द्वारा बंदूक छोड़ना हर्ष का विषय: विष्णु देव साय

Next Post

एक साल में हर घर की एक महिला के खाते में जायेंगे एक लाख … खटाखट, खटाखट: राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Rahul Gandhi

एक साल में हर घर की एक महिला के खाते में जायेंगे एक लाख ... खटाखट, खटाखट: राहुल

यह भी पढ़ें

Corona

कोरोना की धीमी हुईं रफ्तार, मौतों का बढ़ा आंकड़ा

24/01/2022
डॉक्टर की बड़ी लापरवाही

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया भूलकर डॉक्टर ने लगा दिये टांके, फिर….  

27/08/2020
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

अर्जी दिये जाने के दिन से ही निर्धारित होगा गुजारा भत्ता : सुप्रीम कोर्ट

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version