• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक साल में हर घर की एक महिला के खाते में जायेंगे एक लाख … खटाखट, खटाखट: राहुल

Writer D by Writer D
15/05/2024
in उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना धरती झांसी मंगलवार को आये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सत्ता में आने पर आम जनता के लिए वादों की बरसात करते हुए कहा कि एक साल में हर परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रूपये भेजे जायेंगे … खटाखट खटाखट।

यहां क्राफ्ट मेला मैदान में बुंदेलखंड की अति महत्वपूर्ण झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में रैली करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंचे राहुल ने सभा स्थल के पास ही स्मार्ट सिटी के तहत लगाये गये रंग बिरंगे छातों पर तंज कसतेे हुए कहा कि अगर सिर्फ छाते लगाने से ही स्मार्ट सिटी बन जाती है तो मैं सारी स्मार्ट सिटी बना दूंगा।

उन्होंने (Rahul Gandhi) महिलाओं और युवाओं को साधते हुए कहा “ हर परिवार की एक महिला के खाते में एक साल में एक लाख रूपया भेजा जायेगा वो भी खटाखट खटाखट। मोदी जी ने युवाओं से कहा नाले में पाइप डालो, गैस निकलेगा और उस गैस पर पकौडे तलों। हम देश के करोडों युवाओं को अरबपति और महिलाओं को लखपति बनायेंगे। जब युवा और महिलाओं के हाथ में पैसा होगा तो वह खर्च करेंगे। इससे छोटे उद्योगों के उत्पादों की मांग बढेगी और रोजगार तो पैदा होंगें ही साथ ही छोटे उद्योग पनपेंगे। इस तरह हमारे देश की अर्थव्यवस्था दौड़ने लगेगी। हम बैकों के दरवाजें छोटे उद्योगों को लोन देने के लिए खोल देंगे। जीएसटी के स्वरूप में बदलाव करेंगे। इस सब का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और वह भी दौड़ने लगेगी।”

उन्होंने (Rahul Gandhi) अग्निवीर योजना पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे। भाजपा के राज में किसानों को सबसे अधिक दर्द हुआ है। चार जून के बाद देश के किसानों का कर्जा माफ कर दिया जायेगा। किसानों का जो पैसा बीमा कंपनियों के पास है वह 30 दिन में दिलायेंगे। बुंदेलखंड में बीडा और डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर किसानों और अन्यों की जमीन औने पौने दाम पर सरकार ने कब्जा ली लेकिन यहां की गरीब जनता को इनसे कोई लाभ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि यहां मौजूद भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि प्रदीप जैन निश्चित तौर पर इस सीट पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।

इस दौरान मंच पर इंडिया गठबंधन उम्मीदवार प्रदीप जैन के अलावा, अखिलेश यादव, डॉ़ चंद्रपाल सिंह यादव, राहुल रिझारिया, अरविंद वशिष्ठ और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: Jhansi newsloksabha elections 2024rahul gandhiup news
Previous Post

भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी देश की 140 करोड़ जनता: अखिलेश यादव

Next Post

इन कारण मनाई जाती है मोहिनी एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Mohini Ekadashi

इन कारण मनाई जाती है मोहिनी एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Lips

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Fake teacher

फर्जी डिग्री मामले में बर्खास्त महिला शिक्षिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

15/03/2021
कोरोना वैक्सीन पर सियासत Politics on corona vaccine

कोरोना वैक्सीन पर सियासत : विपक्ष ने उठाए सवाल, तो भाजपा ने बताया वैज्ञानिकों का अपमान

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version