• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा वाले इतना भ्रष्टाचार कर रहे है जिसकी कोई कल्पना नहीं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/05/2023
in उत्तर प्रदेश, अलीगढ़, मेरठ, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़/मेरठ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। शिक्षा-स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब चौपट है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने आज अलीगढ़ और मेरठ में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता जनता की सुविधाओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, नाली और सफाई की बात नहीं करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। खाने पीने से लेकर हर चीज के दाम बढ़ गये हैं। जनता परेशान है। भाजपा सरकार ने शहरों के इंफ्रास्टक्चर पर काम नहीं किया। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की। सरकार बताये कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरों में क्या काम किया।?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहरों का सीवर सिस्टम बर्बाद है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कोई काम नहीं हुआ। भाजपा सरकार जनता से हाउस टैक्स लेती है लेकिन कोई सुविधा नहीं दे रही है। कूड़े का निस्तारण तक नहीं हो रहा है। शहरों में कूडा भरा पड़ा है। सड़कों पर सांड घूमते हैं। सांडो के चलते प्रदेश में हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें लोगों की मौतें हो रही है। इन सब समस्याओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगाया है। आज प्रदेश की जनता को जो बिजली मिल रही है वह सब समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लगाये गये कारखानों से मिल रही है। भाजपा सरकार ने पावर प्लांट तो नहीं लगाया लेकिन बिजली महंगी कर दी। जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को नहीं मान रही है। मनमानी पर उतारू है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। अन्याय और अत्याचार चरम पर है। लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा सरकार अपने झूठ को सच साबित करने के लिए 200 करोड़ रूपये में अमेरिका एक एजेंसी को ठेका दिया है।

हाउस टैक्स ले रही है सरकार, जनता को नहीं मिल रही सुविधाएं: अखिलेश यादव

श्री यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से नाराज है। इस बार लोग भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दूसरों के परिवार पर बात करते हैं लेकिन वह खुद मठ में परिवारवाद की वजह से बैठे हैं। अगर उनके परिवार के लोग मठ में न होते तो वे वहां नहीं बैठ पाते। भाजपा वाले इतना भ्रष्टाचार कर रहे है जिसकी कोई कल्पना नहीं है। सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए लाया गया बजट नहीं खर्च कर पाई है। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर और प्रोफेसर नहीं है। सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पा रही है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। इसलिए हर बात पर तमंचा की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी जीत हासिल करने जा रही है। भाजपा हारेगी।

प्रदेश में विकास की जगह लोगों को बहका रही भाजपा: डिंपल यादव

इससे पहले श्री यादव ने मेरठ में समाजवादी पार्टी की महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान और अलीगढ़ में महापौर प्रत्याशी हाजी जमीरउल्लाह खान के साथ नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर उन्हें जिताने की अपील की। कार्यक्रम में मेरठ विधायक अतुल प्रधान भी थे।

Tags: akhilesh yadavaligarh newsmerrut newsnikay chunavनिकाय चुनाव
Previous Post

रिंकू के चौके से आखिरी बॉल पर जीता कोलकाता, पंजाब को 5 विकेट से हराया

Next Post

युवक की हत्या में प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

युवक की हत्या में प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Amla Navami

आंवला नवमी आज, जानें पूजन विधि और महत्व

12/11/2021

बांग्लादेश हिंसा: दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार

22/10/2021
Environment Awareness

पर्यावरण जागरुकता रैली में उमड़ा युवाओं का हुजूम

06/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version