• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाहाबाद विवि पहुंची असिस्टेंट प्रोफेसर की पूर्व प्रेमिका, जमकर किया हंगामा

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Friendship

Friendship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद विश्वविद्यालय  में एक असिस्टेंट प्रोफेसर की पूर्व प्रेमिका 15 साल बाद अचानक विश्वविद्यालय पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पूर्व प्रेमिका का आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने उससे शादी की थी और बाद में उसे छोडकर दूसरी शादी रचा ली।

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने 15 साल पहले महिला के दबाव में आकर उससे विवाह किया था, लेकिन वह पहले से शादीशुदा थी। विवाह अवैध था। बाद में असिस्टेंट प्रोफेसर ने न्यायालय की शरण ली, जहां उनके विवाह को शून्य घोषित कर दिया गया।

महिला बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली है। वर्ष 2000 में वह जेएनयू से बीए कर रही थी और असिस्टेंट प्रोफेसर उस वक्त जेएनयू में ही परास्नातक के छात्र थे। दोनों के बीच प्रेम हुआ और वे एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। कुछ दिनों बाद महिला गर्भवती हो गई।

बृहस्पतिवार को महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से मिलने संबंधित विभाग में पहुंची, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर शहर से बाहर थे।  महिला ने पहले विश्वविद्यालय परिसर और इसके बाद हॉलैड हॉल हॉस्टल के पास हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर से उसका विवाह हुआ था और दोनों का एक बेटा भी है। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने कुछ छात्राओं का यौन शोषण किया है।

बाहुबली विजय मिश्रा के फरार बेटे संपत्ति कुर्क करने गयी पुलिस खाली हाथ लौटी

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर  का कहना है कि वर्ष 2020 में जब महिला से उनकी मुलाकात हुई थी, उस वक्त वह शादीशुदा थी। उसका विवाह बिहार के हाजीपुर जिले में हुआ था। उस वक्त महिला जेएनयू से रशियन भाषा में बीए कर रही थी। दोनों के बीच मुलाकात होने पर महिला ने बताया था कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। दोनों ही अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते थे, सो सहानुभूतिवश महिला से नजदीकी बढ़ी और वह गर्भवती हो गई। उसने शादी का दबाव बनाया लेकिन वह पहले से शादीशुदा थी, सो विवाह नहीं हो सकता था।

बकौल असिस्टेंट प्रोफेसर उन्होंने शादी से इनकार किया तो महिला ने ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया। महिला के शादीशुदा होने के कारण हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करना संभव नहीं था और कोर्ट मैरिज भी नहीं हो सकती थी, सो दोनों ने एक बौद्ध मंदिर में विवाह किया।

गंगा की पवित्र अविरल धारा बहती रहेगी तो जीवन का प्रवाह भी चलता रहेगा : भागवत

असिस्टेंट प्रोफेसर का दावा है कि उन्होंने विवाह को शून्य घोषित किए जाने के लिए न्यायालय में गुहार लगाई थी और वह मुकदमा जीत गए थे। बाद में उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली थी। महिला से 15 साल से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। असिस्टेंट प्रोफेसर का कहना है कि विभाग के ही कुछ शिक्षक महिला को बुलाकर लाए हैं। वे मेरे एकेडमिक कॅरियर को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं और इसके पीछे उन्हीं की साजिश है।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

बाहुबली विजय मिश्रा के फरार बेटे संपत्ति कुर्क करने गयी पुलिस खाली हाथ लौटी

Next Post

नकली गुटखा बनाने के फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो संचालक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
Next Post
Fake gutkha factory

नकली गुटखा बनाने के फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो संचालक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

गहलोत सरकार ने जीता विश्वासमत

राजस्थान विधानसभा : गहलोत सरकार ने जीता विश्वासमत, कार्यवाही 21 अगस्त तक स्थगित

14/08/2020
Missing

कानपुर से गायब चार किशोरियां गुरूग्राम से बरामद

13/07/2022
Diljit Dosanjh Twitter

ट्विटर पर ‘दिलजीत कित्थे आ’ ट्रेंड होने के बाद अब पंजाबी सिंगर ने दिया यह जवाब

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version