• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस नेताओं को नजरबंदी के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री का आमरण अनशन

Writer D by Writer D
27/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, राजनीति
0
आमरण अनशन

आमरण अनशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस की गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्राओं में शामिल हो रहे कांग्रेसी नेताओं को नजरबंदी के विरोध में वीरांगना नगरी झांसी में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने रविवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया।

यात्रा में हिस्सा लेने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने यहां कांग्रेसी नेताओं को दो दिन से उन्हीं के घरों में नजरबंद किया हुआ है। नेताओं को कहीं बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है इस स्थिति से आजिज आकर आज श्री जैन अपने सहयोगियों के साथ घर पर ही आमरण अनशन पर बैठ गये । इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर कोसा। उन्होंने गायों के हित में शुरू की गयी इस जंग में शामिल होने से रोकने की मुख्यमंत्री की नीति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इस तरह के तानाशाही रवैये के खिलाफ उनकी लड़ाई बादस्तूर जारी रहेगी।

सड़क किनारे ट्रक से 132 किलो गाँजा बरामद, एक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए जा रहे कांग्रेसियों को घरों पर नजर बंद किया जा रहा है, आखिर ये कहां की नीति है। योगी जी उन्हें गौसेवा नहीं करने दे रहे। इस बेवजह की नजरबंदी से आहत होकर पहले तो वह आत्मदाह करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि यह बुजदिली होगी। सात दिनों तक हमारी गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा है लेकिन ये लोग ऐसे हमें जाने नहीं देंगे। इसके चलते वह अपने ही घर पर आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अब अन्न जल ग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार को लुटेरा बता डाला।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सबकुछ लूट लिया केवल मंडियां और बची थी, उनको भी लूट लेना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की संज्ञा भी दे डाली लेकिन यूपी पुलिस की जमकर तारीफ भी की। यूपी पुलिस 24 घंटे काम में लगी है, उसका दोष नहीं है। पुलिस तो रहमदिल है पर योगी जी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं। उन्हें व्यंग कसते हुए कहा कि यूपी में जीप पलट जाती है। किसी को भी भागा हुआ दिखा दिया जाता है, कुछ भी हो सकता है।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू गायब हो गए थे,हो सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष को काला पानी भेज दिया हो। जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं के घर पर पुलिस ही पुलिस नजर आई। सभी को नजर बंद कर दिया गया। कोई भी नेता को घर से बाहर जाने की इजाजत पुलिस ने नहीं दी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19 के चलते धारा 144 लगी है। इसी के चलते किसी को कोई यात्रा या रैली निकालने की अनुमति नहीं है।

Tags: congressup news
Previous Post

नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखाना पड़ेगा भारी, कटेगा जुर्माना

Next Post

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, असलहा निर्माता गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
Illegal arms factory

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, असलहा निर्माता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

लखनऊ की अंडर ग्राउंड पार्किंग में 90 लावारिस गाड़ियां मिली 90 unclaimed vehicles in the underground parking of Lucknow

लखनऊ की अंडरग्राउंड पार्किंग में 90 लावारिस गाड़ियां मिली पुलिस भी दंग

22/10/2020
Kedarnath Dham

भक्तों के हौसले बुलंद, अब तक 11 लाख 42 हजार से अधिक पहुंचे केदारनाथ

18/09/2024

कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने दे दी जान, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिला फंदे से लटका शव

18/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version