• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार अधिनियम के मामले में वांछित पूर्व पीओ डूडा रोहतक से गिरफ्तार

Writer D by Writer D
20/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Ramesh Kumar

Ramesh Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। कन्स्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर से रिश्वत लेने के आरोप में पूर्व पीओ डूडा रमेश कुमार कौशिक (Ramesh Kumar) के खिलाफ थाना सदर बाजार में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज हुआ था, इस मामले में बुधवार को कोतवाल सदर बाजार अजय किशोर एवं सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार एवं उनकी टीम ने हरियाणा के जिला रोहतक से आरोपित कौशिक की गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विदित रहे कि आरोपित रमेश कुमार कौशिक पुत्र लाधूराम निवासी टी-176 पल्लवपुरम फेस-2 थाना पल्लवपुरम, मेरठ (परियोजना अधिकारी डूडा) पर 50 हजार की रिश्वत लेने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो भी पेश किया था। जिसके आधार पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

कन्स्ट्रक्शन कंपनी एपेक्श के सुपरवाइजर महावीर प्रताप सिंह ने डीएम नवनीत सिंह चहल को 26 मार्च को एफिडेविड देकर शिकायत की थी कि पीओ डूडा रमेश कुमार कौशिक ने विकास कार्यों में कमीशन मांगा। सुपरवाइजर द्वारा गोकुल, महावन आदि स्थानों पर विकास कार्य कराए थे। पीओ डूडा पर आरोप था कि कार्यों की एफडीआर वापस मांगने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की।

जान बचाने वाली एंबुलेंस बनी काल, टोल प्लाजा पर टकराने से 3 की मौत

सुपरवाइजर ने जब उक्त धनराशि नहीं दी तो उसे एफडीआर देने से मना कर दिया। जिसके चलते उन्होंने कमीशन के 50 हजार रुपये दिए भी, जिसकी उन्होंने रिकार्डिंग कर ली। इस संबंध में राज्य नगरीय विकास अभिकरण के निदेशक के आदेश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी नीतू रानी ने रमेश कुमार कौशिक के खिलाफ प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच सीओ सिटी अभिषेक तिवारी कर रहे थे।

बुधवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में गठित सदर थाना प्रभारी अजय किशोर, सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने पूर्व पीओ डूडा रमेश कुमार कौशिक को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Tags: crime newsmathura newsup news
Previous Post

अब यूपी में ही लें गोवा, केरल और उड़ीसा के समुद्र तट के रोमांच का आनंद

Next Post

यूपी की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए विदेश दौरे पर जाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
New Tourism Policy

यूपी की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए विदेश दौरे पर जाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

कोरोना की जांच

देश में कोरोना के 7.31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच : आईसीएमआर

29/09/2020
Chattisgarh Cabinet Meeting

मंत्रिपरिषद की बैठक: छग एआई मिशन काे मंजूरी, 500 करोड़ हाेंगे खर्च

05/08/2026

हरक सिंह रावत की दूर ही नाराजगी, सीएम धामी को दिया आशीर्वाद

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version