• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया में खुदाई करने वालों को मिला एक करोड़ 87 लाख का सोना

Desk by Desk
24/08/2020
in Main Slider, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
gold

सोना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में खुदाई करने वालों की एक जोड़ी ने सोने की दो डलियां खोद निकाली हैं, जिनकी कीमत लगभग 250,000 अमेरिकी डॉलर यानी एक करोड़ 87 लाख रुपये से कुछ अधिक बताई जा रही है। ब्रेंट शैनॉन और एथन वेस्ट को ये सोने की डलियां विक्टोरिया राज्य के टार्नागुल्ला शहर के पास खुदाई के दौरान मिली। उनकी इस खोज को चर्चित टीवी शो ‘ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड हंटर्स’ पर दिखाया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रसारित हुआ था।

इस जोड़ी ने मेटल डिटेक्टरों का इस्तेमाल कर सोने का पता लगाया और उस इलाके में की खुदाई कर सोना निकाला। सोना निकालने की पूरी प्रक्रिया को टीवी पर प्रसारित भी किया गया। सीएनएन से बात करते हुए एथन वेस्ट ने कहा, “यह निश्चित रूप से हमारी सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। एक ही दिन में इतनी बड़ी दो डलियों की खोज, वाकई आश्चर्यजनक है।”

इस कार्यक्रम को प्रसारित करने वाले ‘डिस्कवरी चैनल’ के अनुसार, एथन वेस्ट और उनके पिता ने मिलकर कुछ ही घंटों में सोने की इन डलियों को खोज निकाला जिनका वजन करीब साढ़े तीन किलो है।

इस टीवी शो में ऑस्ट्रेलिया के सुदूर इलाकों में सोने की खोज करने वाली जोड़ियों का काम दर्शकों का दिखाया जाता है। कार्यक्रम में ये दिखाया जाता है कि खोजकर्ता जमीन में दबे सोने को कैसे ढूंढते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो ‘सनराइज’ से बात करते हुए ब्रेंट शैनॉन ने कहा, “हम एक मौका लेकर देखना चाहते थे। वो सिर्फ एक खाली ग्राउंड था, जिसका मतलब यह भी था कि वहां पहले कोई खुदाई नहीं हुई।”

ऑस्ट्रेलिया में सोने का खनन 1850 के दशक में शुरू हुआ था और आज भी यह देश में एक महत्वपूर्ण उद्योग है। एक स्थानीय वेबसाइट के अनुसार, टार्नागुल्ला शहर की स्थापना भी ‘विक्टोरिया गोल्ड रश’ के दौरान हुई थी और इसी वजह से यह एक धनी शहर है जहां बहुत से खोजकर्ता अपना भाग्य आजमाने के लिए पहुंचते रहे हैं।

Tags: Australiaaustralian gold nuggetsaustralian gold nuggets foundgold nuggetgold nugget in australia foundGold nuggetsweird news
Previous Post

सार्वजनिक शौचालय से भी फैल सकता है कोरोना वायरस

Next Post

राजकीय पशु चिकित्सालय को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा : शाही

Desk

Desk

Related Posts

Makeup
Main Slider

40+ उम्र में महिलाएं आजमाए ये टिप्स, पार्टी में छा जाएंगी

21/08/2026
Smokey EYes
फैशन/शैली

स्‍मोकी आंखें पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

21/08/2026
Yogi government intensifies relief and rescue operations in flood-affected districts.
Main Slider

योगी सरकार ने तेज किया बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव कार्य, एनडीआरएफ की टीमों को किया पूर्ण सक्रिय

20/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ 2027: इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

20/08/2026
UP to give new momentum to ties with Japan.
Main Slider

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा उत्तर प्रदेश, अब लखनऊ में साझेदारी का लिखा जाएगा महा अध्याय

20/08/2026
Next Post
surya pratap shahi

राजकीय पशु चिकित्सालय को माडल के रूप में विकसित किया जाएगा : शाही

यह भी पढ़ें

Boat

यात्रियों से भरी नाव गोमती में पलटी, दो शव बरामद

15/03/2022
Shivling

शिवलिंग पर न अर्पित करें ये चीजें, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

30/06/2025
सीएम योगी CM Yogi

सरकारी कोविड अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा रेमेडेसिविर इंजेक्शन : योगी

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version