• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फसलों की समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदी की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं हों : शिवराज

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान आदि फसलों की समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदी के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाएं।

श्री चौहान ने खरीफ उपार्जन संबंधी बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश ने गेहूँ उपार्जन में पूरे देश में आदर्श स्थापित किया है, खरीफ फसलों के उपार्जन में भी किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। किसानों को अपनी फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। साथ ही कोविड संकट के चलते खरीदी केन्द्रों पर सभी आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित की जाएं।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ में दर्ज हुई एक और FIR

बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त के.के. सिंह, प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई, प्रमुख सचिव अजीत केसरी, प्रमुख सचिव मनोज गोविल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक पी.नरहरि आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बताया ‍कि धान, ज्वार एवं बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए इस वर्ष अभी तक 1395 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। इन पर पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के प्रारंभिक दो दिन में 9 हजार 142 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। गत वर्ष 975 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर इस बार 1500 की जा रही है। कॉटन के लिए पंजीयन का कार्य कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में 75 हजार एम.टी. ज्वार एवं बाजरा की समर्थन मूल्य पर संभावित खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 60 हजार मीट्रिक टन बाजरा तथा 15 हजार मीट्रिक टन ज्वार के उपार्जन का लक्ष्य संभावित है। इस संबंध में भारत सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इस बार ज्वार का समर्थन मूल्य 2620 रूपए प्रति क्विंटल तथा बाजरे का समर्थन मूल्य 2150 रूपये प्रति क्विंटल रखा गया है। गत वर्ष यह क्रमश: 2550 रूपये तथा 2000 रूपये प्रति क्विंटल था। ज्वार का बोया गया रकबा 1.13 लाख हेक्टेयर तथा बाजरा का बोया रकबा 3.73 लाख हेक्टेयर है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.45 लाख के पार, 8.12 लाख से अधिक रोगमुक्त

खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में 40 लाख एम.टी. धान की संभावित खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान का समर्थन मूल्य इस बार 1868 रूपए प्रति क्विंटल है, जो गत वर्ष 1825 रूपए था। इस बार प्रदेश में धान का बोया गया रकबा 34.25 लाख हेक्टेयर है। धान के उपार्जन की संभावित अवधि 01 नवम्बर से 15 फरवरी तक होगी।

कोरोना काल में जूट बारदानों की कमी के चलते इस बार धान उपार्जन के लिए पीपी बैग्स की अनुमति भी दी गई है।

पिंडदान के दौरान अलग-अलग हादसों में दो की मौत, एक घायल

श्री चौहान ने निर्देश दिए कि पर्याप्त पीपी बैग्स की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे खरीदी कार्य में विलंब न हो। उन्होंने भंडारण की भी पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए। इस संबंध में कैब निर्माण आदि का कार्य अभी से प्रारंभ कर दिया जाए।

इस बार प्रदेश के 19 जिलों में धान का उपार्जन मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम तथा 33 जिलों में मध्यप्रदेश विपणन संघ द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार मोटे अनाज का उपार्जन सभी जिलों में मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाएगा। बारदाने की व्यवस्था नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की जाएगी।

Tags: 24ghante online.comNational newspolitical newsshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकांग्रेस पर हमलाकिसानों को सम्मानशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

विधानसभा चुनाव में राजद एक बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है : राजीव

Next Post

किसानों के हित में लाए गए तीनों ही विधेयक क्रांतिकारी हैं : पूनियां

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
डाॅ. सतीश पूनियां

किसानों के हित में लाए गए तीनों ही विधेयक क्रांतिकारी हैं : पूनियां

यह भी पढ़ें

गडकरी

पुराने वाहनों के स्क्रैप प्रमाण पत्र देने से नया वाहन खरीद पर मिलेगी छूट : गडकरी

18/03/2021
cm dhami

सीएम धामी से खिलाड़ियों और कोच ने की भेंट

04/06/2023
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन लगा ‘महंगाई’ का झटका, LPG के दाम में हुआ इजाफा

01/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version