• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला अस्पताल में धमाके से मची अफरा-तफरी, ड्रिप साथ लेकर दौड़े मरीज

Writer D by Writer D
31/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। जनपद के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह एक मरीज को ऑक्सीजन लगाते समय अचानक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर फट (Explosion) गया। धमाका होने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक लोग दहशत में रहे।

शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी पप्पू की पत्नी प्रीती को परिजन गंभीर हालत में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां प्रीती की अंतिम सांसें देखते हुए डॉक्टर अर्जुन सिंह ने ऑक्सीजन लगाने की सलाह दी। कर्मचारी प्रीती को ऑक्सीजन लगाने जा रहा था कि अचानक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर जोरदार धमाके (Explosion) के साथ फट गया, जिससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद तीमारदार धमाके की आवाज सुनकर भागे तो इमरजेंसी डॉक्टर की मेज और कुर्सियां पलट गईं और तीमारदार उनके ऊपर जा गिरे। किसी तरह से कर्मचारी ने ऑक्सीजन को बंद किया।

किसी प्रकार से ईएमओ और फार्मासिस्ट उदय प्रताप सिंह ने स्थिति को संभाला। इस दौरान करीब आधा घंटे तक इमरजेंसी में दहशत जैसा माहौल रहा। जब ईएमओ और फार्मासिस्ट ने बताया कि रेगुलेटर फट गया था तब मरीज और तीमारदार शांत हुए। जिस मरीज को डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा था जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। ईएमओ का कहना था कि मरीज मृत अवस्था में ही लाया गया था। उसे ऑक्सीजन देकर जांच करने का प्रयास किया गया था।

Patients and attendants in panic to explosion of regulator of oxygen cylinder in district hospital Mainpuri

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर के रेगुलेटर के फटने (Explosion) से हुए धमाके से अस्पताल में इस कदर दहशत फैली कि इमरजेंसी में भर्ती मरीज जो चलने लायक थे अपनी ड्रिप हाथ में लेकर बाहर की ओर भागे। जो मरीज चलने लायक नहीं थे उनके तीमारदारों ने मरीजों को उठाया और ड्रिप के साथ बाहर की ओर भागे।

योगी सरकार ने 68 जिलों के डीएम को बनाया सुपर बॉस, जानें पूरा प्लान

इमरजेंसी में हुए धमाके के बाद मरीज इतने घबरा गए थे कि इमरजेंसी में अपने बेड पर जाने को तैयार नहीं थे। जब डॉक्टर और अन्य लोगों ने समझाया तब मरीज अपने बेड पर जाने के लिए तैयार हुए।

Tags: district hospitalmainpuri newsOxygen cylinderup news
Previous Post

योगी सरकार ने 68 जिलों के डीएम को बनाया सुपर बॉस, जानें पूरा प्लान

Next Post

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में किया रूद्राभिषेक, गायों को खिलाया गुड़-चारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में किया रूद्राभिषेक, गायों को खिलाया गुड़-चारा

यह भी पढ़ें

भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, PM का निमंत्रण किया स्वीकार

02/11/2021
cm dhami

देवभूमि पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

09/07/2024
CM Yogi

अचानक पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे सीएम

03/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version