• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने रोडवेज बसों में  सुविधाएं बढ़ाई

Writer D by Writer D
22/10/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Roadways Buses

Roadways Buses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रदेश में महिला सुरक्षा योगी सरकार (Yogi Government) की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति (Mission Shakti) के जरिए सरकार मातृ शक्ति को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन दिला रही है। सरकार ने महिलाओं  की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों (Roadways Buses) में सफर करने वाली महिलाओ की सुरक्षा को लेकर  पहल  की है।

यूपी रोडवेज बसों (Roadways Buses) में पैनिक बटन लगाया जा रहा है। चलती बस में अगर कोई महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो पैनिक बटन दबाते ही तत्काल मदद के लिए पुलिस पहुंचेगी। इससे महिला यात्री बसों में सफर के दौरान खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेगी।

50 नगरीय बसों में लगा पैनिक बटन

रोडवेज बसों (Roadways Buses) में पैनिक बटन लगाने की शुरुआत प्रयागराज में नगरीय क्षेत्र की बसों से हो गई है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया है कि सरकार के निर्देश पर रोडवेज बसों में महिला सुरक्षा को देखते हुए पैनिक बटन लगाने की शुरुआत महा नगरीय बस सेवा से हो गई है।

सीएम योगी ने मिशन महिला सारथी किया लॉन्च, कहा- अब तो बेटियां पायलट भी बन चुकी

प्रयागराज महानगर की सभी 50 बसों को पैनिक बटन से लैस कर दिया गया है ।  इसे मास्टर कंट्रोल सिस्टम से जोड़ने की कवायद चल रही है।  महानगरीय सेवा के दूसरे चरण में 100 महा नगरीय बसों का एक और बेड़ा यहां आएगा जिसमे सभी बसों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे ।

ट्रैकिंग डिवाइस उपलब्ध कराएगी लाइव लोकेशन

सरकार की मंशा महिलाओं को अधिक से अधिक सुरक्षित सफर की सुविधा देने की है। इसी के अंतर्गत रोडवेज बसों (Roadways Buses) में पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बसों की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।  प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रबंधक एमके त्रिवेदी बताते हैं कि सभी महानगरीय बसों में ट्रैकिंग डिवाइस भी लगा दी गई हैं।

इन्हें मास्टर कंट्रोल रूम से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है ।  इससे न सिर्फ महिलाओं की ही सुरक्षा हो सकेगी, बल्कि बस की लाइव लोकेशन, बस का रूट, बस में खाली सीटों की संख्या, बस की टाइमिंग, किराया आदि की जानकारी यात्रियों को आसानी से मिल सकेगी।

Tags: Lucknow Newsroadways busup newsYogi Government
Previous Post

गोण्डा ने रचा इतिहास, 11,888 बेटियों का हुआ भव्य कन्या पूजन; लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का दावा

Next Post

उत्तर प्रदेश में नौकरी व रोजगार की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में नौकरी व रोजगार की कोई कमी नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

gamblers arrested

रंगे हांथ धरे गए जुआरी, कब्जे से ताश के पत्ते व नकदी बरामद

03/02/2021
medicine

कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा खाना पड़ा भारी, 2 की मौत; 100 से ज़्यादा हॉस्पिटल में भर्ती

27/03/2024
Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में सात की मौत, एक घायल

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version