• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैश्विक दबाव से शेयर बाजार में गिरावट का रुख

Writer D by Writer D
03/08/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार (Share Market) ने आज कारोबार की सपाट शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज सांकेतिक मजबूती के साथ खुले और कुछ देर तक मामूली तेजी हासिल करने के बाद बिकवाली के दबाव में फंस कर नीचे लाल निशान में लुढ़क गए। शेयर बाजार (Share Market) पर लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी लगातार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में खरीदारी के सपोर्ट से तेजी का रुख बना हुआ था। दूसरी ओर कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और आईटीसी जैसे शेयरों में बिकवाली के दबाव की वजह से कमजोरी नजर आ रही थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 37.75 अंक की मामूली मजबूती के साथ 58,174.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में शेयर बाजार में खरीदारी के सपोर्ट से मामूली तेजी का रुख भी नजर आया, जिसके कारण सेंसेक्स 170.97 अंक चढ़कर 58,307.33 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया और देखते ही देखते सेंसेक्स लुढ़क कर लाल निशान में पहुंच गया।

शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स गिरकर 57,924.49 अंक तक पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ। इसके बावजूद बिकवाली का दबाव लगातार कायम रहने के कारण सेंसेक्स में कमजोरी बनी रही। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 90.81 अंक की कमजोरी के साथ 58,045.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मायावती ने किया जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का किया ऐलान

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 3.80 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती दस मिनट की खरीदारी के बाद निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में फंस कर लाल निशान में 17,262.20 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इस स्तर पर मामूली खरीदारी होने के कारण निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन बिकवाली का दबाव लगातार कायम रहने के कारण निफ्टी लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 49.60 अंक टूट कर 17,295.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले जुले वैश्विक संकेतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार भी सपाट स्तर पर मिला जुला कारोबार करता ही नजर आया। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 35.57 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,171.93 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 4.70 अंक यानी 0.03 प्रतिशत टूटकर 17,340.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 20.86 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,136.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 5.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,345.45 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

इंसानियत शर्मसार! एंबुलेंस नहीं मिली तो कंधे पर बेटे का शव लेकर लौटी महिला

Next Post

मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में सुनी फ़रियाद, बच्चों को दिया चॉकलेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में सुनी फ़रियाद, बच्चों को दिया चॉकलेट

यह भी पढ़ें

Samantha's husband gave such a reaction on the upcoming series

अपकमिंग सीरीज पर सामंथा के पति ने दिया ऐसा रिएक्शन

20/05/2021
arrested

सात वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

28/11/2021
Anand Bardhan

प्रदेशभर में चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान करें तैयार: मुख्य सचिव

12/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version