• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी का झांसा देकर कई लड़कियों से करोड़ो की ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/04/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
fraudster arrested

fraudster arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शादी का झांसा देकर कई लड़कियों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी अधिकारी को नवी मुंबई की खांदेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित व्यक्ति इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिये लड़कियों को पहले खुद को प्रांत अधिकारी बताता है उसके बाद शादी का झांसा देकर ठगी करता था।

गिरफ्तार आरोपित के पास से कई सरकारी पहचान पत्र बरामद करने के साथ ही अभी तक छह मामलों का खुलासा किया गया है, जिसमें डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी हुई है।

खांदेश्वर पुलिस ने फर्जी अधिकारी तुषार मारुती थिगले (23) को नेरुल से गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई के जुई नगर में रहने वाला तुषार मूलरूप से पुणे के खेड़ का निवासी है। वह इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर पिली बत्ती वाली महँगी गाड़ी और बाउंसरों के साथ फोटो शेयर करता था।

विधायक राजा भैया को कोरोना ने लिया चपेट में, खुद को किया आइसोलेट

इसके बाद लड़कियों से दोस्ती करने के बहाने शादी का झांसा देता था। लड़कियों के घर वालों से बात करने के बहाने वह अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हुए रेलवे और अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठता था। किसी को सरकारी विभाग से पुरानी गाड़ी सस्ते में दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इस तरह मुंबई, नवी मुंबई, पनवेल, पुणे, नाशिक आदि शहरों की लड़कियों के साथ ठगी कर चुका है।

पनवेल की रहने वाली एक लड़की ने पिछले महीने खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित तुषार थिगले पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसके साथ जनवरी महीने में खार में शादी कर ठगी की है। उसने नाशिक में रहने वाले उसके रिश्तेदारों से लाखों रुपये लेकर ठगी को अंजाम दी है।

‘दीदी’ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कोरोना को लेकर मांगी मदद

इसके साथ ही कई लड़कियों के साथ शादी के नाम पर ठगी की है। आरोपित तुषार ने भांडुप में रहने वाली एक लड़की के साथ ही इसी तरह शादी का झांसा देकर छह महीने तक रिलेशन में रहते हुए उसके साथ लगभग 10 लाख रुपये की ठगी की है।

बोरीवली में रहने वाली एक लड़की के शादी करने के बाद से वह फरार हो गया था। खांदेश्वर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक किरण वाघ की टीम ने आरोपित को नेरुल से गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsfake officer arrestedfraudster arrestedMaharashtra News
Previous Post

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे के घर हुआ कोरोना का विस्फोट

Next Post

उखड़ती सांसों को थामने के लिए रेलवे ने संभाला मोर्चा, चलाएगी ऑक्सीज़न एक्सप्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Next Post
oxygen express

उखड़ती सांसों को थामने के लिए रेलवे ने संभाला मोर्चा, चलाएगी ऑक्सीज़न एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

अत्याधुनिक हवाई सुविधाओं के विस्तार से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति – सीएम भजनलाल शर्मा

28/04/2025
akhilesh yadav

भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

25/04/2024
Gonda

अब इस जिले में गंदगी फैलाना, खुले में शौच करना पड़ेगा महंगा

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version