• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मशहूर बारटेंडर ने होटल में की आत्महत्या, गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

Writer D by Writer D
10/12/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Famous bartender commits suicide

Famous bartender commits suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर में एक विधायक के बेटे का विवाह समारोह आयोजित कराने आए मशहूर बार टेंडर और इवेंट कंपनी के मालिक पंकज कामले ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बार टेंडर के तौर पर पंकज का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। सुसाइड की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मुंबई में रहने वाले पंकज कामले चार इवेंट कंपनियों के मालिक थे। उनकी पहचान मायानगरी ही नहीं बल्कि बाहर भी मशहूर बार टेंडर के रूप में थी। पंकज अपनी टीम के साथ विधायक संजय शुक्ला के बेटे की शादी का इवेंट आयोजित कराने के लिए इंदौर आए थे। वो एक होटल में ठहरे हुए थे।

पंकज कामले ने होटल के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल प्रबंधन और पंकज की टीम ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंदौर के कनाड़िया थाने की पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने कमरे से पंकज का शव बरामद कर लिया।

जम्मूतवी- दिल्ली -अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा बहाल

मौका-ए-वारदात पर छानबीन और तलाशी के दौरान पुलिस को पंकज की एक नोट बुक बरामद हुई। जिसमें ‘आई लव यू नीलम’ लिखा है। नोटबुक में किसी लड़की के साथ पंकज के प्रेम प्रसंग की बात भी लिखी है। पुलिस ने पंकज की नोटबुक भी कब्जे में ले ली।

पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पंकज के भाई बेनी प्रसाद ने बताया कि पंकज का नाम उसके काम के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उसके जैसा बार टेंडर आज तक नहीं हुआ। बेनी के मुताबिक देर रात तक टीम इवेंट का काम कर रही थी। पंकज वहीं मौजूद था। लेकिन उसी दौरान पंकज अपने साथी से तबीयत खराब होने की बात कहकर होटल चला गया था।

नया संसद भवन हमारे लोकतान्त्रिक मूल्यों को और भी मजबूत करेगा : एम. वेंकैया नायडू

बेनी ने बताया कि सुबह जब वे सभी लोग होटल पहुंचे तो पंकज अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फांसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंकज की नोटबुक में नीलम नाम की लड़की का जिक्र है। पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

पुलिस के मुताबिक पंकज की नोटबुक में एक करोड़ रुपये होने का जिक्र भी है। उसके फोन की जांच से पुलिस को पता चला कि उसने मरने से पहले अपने घरवालों को भी एक मैसेज किया था। हालांकि वो मैसेज क्या था, इसके बारे में पुलिस ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Tags: bar tender pankaj kamleGuinness Book of Recordsmp newsNational newssuicide news
Previous Post

जम्मूतवी- दिल्ली -अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा बहाल

Next Post

कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो सारे धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे : किसान नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Next Post
धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे all the dharna will come on the railway track

कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो सारे धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे : किसान नेता

यह भी पढ़ें

Corona eclipse on IPL, fast bowler Enrique Nortze infected Corona

आईपीएल पर लगा कोरोना का ग्रहण, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे हुए कोरोना संक्रमित

14/04/2021
GDP

भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 फीसदी की गिरावट दर्ज़

15/10/2020
CM Yogi expressed grief

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version