• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पद्म भूषण व दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

Writer D by Writer D
23/12/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Shyam Benegal

Shyam Benegal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे, परिजनों के अनुसार बेनेगल ने सोमवार शाम 6.30 बजे मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

उनकी बेटी पिया बेनेगल ने मीडिया में उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। श्याम बेनेगल को 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जानकारी के अनुसार श्याम बेनेगल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त के भतीजे थे। श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में सिकंदराबाद में हुआ था, उन्होंने 9 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

2007 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के दिया गया था

श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) को 2007 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के दिया गया था। उन्होंने कॉपीराइटर के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। बेनेगल की मौत की खबर ने उनके फैन्स का दिल तोड़ दिया है, कई सिने अभिनेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया। उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।

पांच बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बेनेगल ने अपने काम के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना अलग मुकाम हासिल किया था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशकों में उनकी गिनती होती रहेगी। बता दें अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका उनकी कुछ चर्चित फिल्में हैं। बेनेगल को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिए 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Tags: Shyam Benegal
Previous Post

एके शर्मा बोले- महाकुंभ चंद दिन दूर, हम मिलकर बनाएंगे शहर को लल्लनटॉप

Next Post

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की नई ओपीडी का सीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

कठिन चुनौतियों से जूझने का आत्मबल प्रदान करता है आत्मविश्वासः मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Next Post
CM Yogi

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की नई ओपीडी का सीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

tulsi vivah

तुलसी विवाह पर इन तरीकों से करें श्रृंगार, बढ़ जाएगा दांपत्य सुख

27/10/2025
CUET UG

इन राज्यों में स्थगित हुआ CUET UG एग्जाम, नोट करे लें नई तारीख

20/05/2023
William Shakespeare

विश्व में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लेने वाले विलियम शेक्सपियर की मौत

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version