• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SP ऑफिस का घेराव करने बढ़े किसानों ने तोड़े बैरिकेड, राकेश टिकैत भी पहुंचे

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
farmer protest

farmer protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही थी। पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े किसानों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। सुबह ही भगत सिंह स्टेडियम में किसान जुटने लगे थे। किसान नेता राकेश टिकैत मंच पर पहुंच चुके हैं। इसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ऑफिस का घेराव करने बढ़े किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए।

शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, एडीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, मैक्स साहुवाला, हैप्पी रानियां, गुरप्रेम देसूजोधा, बलवंत सिंह के साथ बैठक की। किसानों ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई के दिन उनके किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि वे शांतिमय तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे थे।

किसानों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह की धारा किस आधार पर लगाई। हमने क्या अपने ही देश के खिलाफ विद्रोह किया। इस पर पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं बैठक में प्रशासन द्वारा किसानों से कहा गया कि वे शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बजाय दशहरा ग्राउंड और ग्लोबल सिटी स्पेस में प्रदर्शन करें।

राजस्थान में बनेगी कुंभलगढ़ से भी लंबी दीवार, जानवरों और पेड़ों को बचाने के लिए काम शुरू

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा करने पर अनियंत्रित हो सकती है। इसके जवाब में बैठक में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही किसानों को इकट्ठा करने की कॉल की है, किसान अपने वाहन तो दशहरा ग्राउंड में खड़े कर सकते हैं। मगर एसपी कार्यालय का घेराव हर हाल में किया जाएगा।

पुलिस छावनी बना सिरसा

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर लघु सचिवालय के मुख्यद्वार समेत आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। सिरसा पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की पांच कंपनियां, आर्म्ड पुलिस की चार कंपनियां, आईआरबी की चार कंपनियां समेत रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी है।

सिरसा में सुरक्षा कड़ी।

ड्रोन से राखी जाएगी नजर

शुक्रवार शाम तक रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच भी गई। ड्रोन से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले इस मामले पर शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे।

प्रदर्शन में पंजाब और राजस्थान से भी जुटेंगे किसान

किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने बयान जारी कर कहा कि पांचों किसानों की रिहाई के लिए एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह घेराव अनिश्चितकालीन होगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा से जगजीत सिंह दल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा और अभिमन्यु कोहाड़ सिरसा पहुंचेंगे। औलख ने कहा कि इसमें पंजाब, राजस्थान के भी किसान शामिल होंगे। यह घेराव तब तक जारी रहेगा, जब तक पांचों किसानों की रिहाई नहीं होती।

गिरफ्तार आतंकी शकील ने किया बड़ा खुलासा, ‘फ्रूट बम’ से धमाका करने की थी तैयारी

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को छुट्टी पर गए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही नई छुट्टी के लिए आए आवेदनों को रोक दिया गया। सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर से बुला लिया गया। वहीं पुलिस ने बाल भवन, सदर थाना, दक्ष प्रजापति चौक के पास अवरोधक लगाने शुरू कर दिए। पुलिस विभाग ने अधीनस्थ स्टाफ को बाहर से आई पुलिस कर्मचारी और रैपिड एक्शन फोर्स की संख्या को देखकर पांच हजार कर्मचारियों का खाना तैयार करने का आदेश दिया गया है।

किसानों को अलग जगह रोष प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। रिहायशी एरिया में पुलिस तैनात की जाएगी। किसानों के आंदोलन पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। अवरोधक लगा दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है। कानून व्यवस्था को भंग करने की इजाजत किसी को नहीं देंगे। – अर्पित जैन, एसपी सिरसा।

 

Tags: Chandigarh Hindi SamacharChandigarh News in HindiFarmers ProtestsHaryana newsKisan andolanLatest Chandigarh News in HindiSecurity tightened in sirsaSirsa newssirsa news today
Previous Post

UGC ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन

Next Post

PM मोदी से मिले शरद पवार, गरम हुआ सियासी अटकलों का बाजार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
pm modi-sharad pawar

PM मोदी से मिले शरद पवार, गरम हुआ सियासी अटकलों का बाजार

यह भी पढ़ें

Pregnancy

प्रेग्नेंसी में इन चीजों से करें परहेज, बच्चे को हो सकता है नुकसान

13/03/2025
constable stole shirts

शर्ट चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही के मामले में नया मोड, इंस्पेक्टर ने लिखाई FIR

27/02/2021
RBI

आरबीआई को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version