• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को आज देंगे कृषि कानून पर अपनी आपत्तियां

Writer D by Writer D
02/12/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Farmer protest

Farmer protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि कानून के खिलाफ पिछले करीब एक हफ्ते से दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बीते दिन जो बातचीत हुई, उसमें कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। इस वजह से किसानों ने कहा है कि उनका आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक कि ये कानून वापस नहीं हो जाते हैं।

किसानों ने अपनी मांगें मानने तक आंदोलन से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। यानी सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर समेत अन्य जगह जो किसानों का जमावड़ा है वो लगातार जारी रहेगा। इतना ही नहीं पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अधिक संख्या में दिल्ली कूच की बात कही है। यानी आने वाले दिनों में किसानों की संख्या बढ़ सकती है। यूपी सीमा पर तैनात किसान पहले ही अस्थाई घर बनाने की बात कह चुके हैं।

रोहित तिवारी मर्डर केस में पत्नी अपूर्वा शुक्ला को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

करीब 35 किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच मंगलवार को बैठक हुई। इसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल समेत अन्य नेता शामिल रहे। किसानों को MSP पर प्रेजेंटेशन दी गई, साथ ही मंडी सिस्टम को लेकर जानकारी दी गई। हालांकि, किसानों का एक ही सवाल रहा कि क्या सरकार MSP को कानून का हिस्सा बनाएगी। जब बातचीत खत्म हुई तो कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। तीन घंटे की चर्चा के बाद किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा, वहीं सरकार ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है, तीन दिसंबर को फिर से चर्चा होगी।

संयुक्त किसान मोर्चा आज केंद्र सरकार को कृषि कानून को लेकर अपनी आपत्तियां भेजेगा। भारतीय किसान यूनियन (सिद्धपुर जत्था) के अध्यक्ष जगजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि हमने कल सरकार पर मीटिंग में सारी बातें रखी हैं, लेकिन आज हम उनको लिखित में सरकार को भेजेंगे। कल सरकार के साथ एक बार फिर बैठक होगी और हर बिंदु पर विस्तार से बातचीत होगी।

सड़क किनारे खड़ी कार पर गिट्टी से लदा ट्रक पलटा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

सरकार के साथ किसी ठोस नतीजे पर किसान नहीं पहुंच पाए हैं, ऐसे में अब आंदोलन को धार मिल सकती है। पंजाब-हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस मुस्तैद हो गई है, पुलिस ने सीमाओं पर पहले ही सुरक्षा बढ़ाई हुई है जिसे और भी मजबूत किया जा रहा है। सीमाओं पर वाहनों की जांच में सख्ती बरती जा रही है, ताकि किसान किसी तरह राजधानी में ना घुस पाएं।

किसानों ने सड़कों पर डेरा जमाया हुआ है तो साफ है कि जाम की स्थिति बरकरार है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ के इलाकों में बीते कई दिनों से हर रोज लंबा जाम लग रहा है। बुधवार को भी नोएडा लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। नोएडा लिंक रोड की बजाए नोएडा जाने के लिए एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस की ताजा एडवाइजरी के मुताबिक, टिकरी, झारोदा, झटीकरा बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली से हरियाणा में धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुंदाहेरा बॉर्डर से जाया जा सकता है। इसके अलावा सिंधु बॉर्डर भी बंद है। लामपुर, औचंडी समेत कई छोटे बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। सिंधु बॉर्डर के ट्रैफिक को मुकरबा चौके और जीटीके रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।

Tags: agricultural legislationFarmers Organizationfarmers problemGovernmentInvitationMEETINGtalksआमंत्रणकिसान संगठनकिसानों की समस्याकृषि कानूनकृषि कानून पर आपत्तियांबातचीतबैठकसरकार
Previous Post

SA को हराकर टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड

Next Post

टी नटराजन को विराट ने थमाई ODI कैप

Writer D

Writer D

Related Posts

Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Next Post
T Natarajan

टी नटराजन को विराट ने थमाई ODI कैप

यह भी पढ़ें

cm yogi

पत्रकार की संदिग्ध मौत के मामले में सीएम योगी की कार्रवाई, दरोगा समेत दो निलंबित

14/11/2020
कोरोना वायरस coronavirus

तेलंगाना के डॉक्टरों ने पहला दोहरा फेफड़ा प्रतिरोपित कर रचा इतिहास, रोगी को दी छुट्टी

12/09/2020
Arjun Kapoor

अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्टर ने शेयर की मिरर सेल्फी

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version