• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

Writer D by Writer D
14/07/2026
in Main Slider, पंजाब, राष्ट्रीय
0
Farmers protest at toll plaza

Farmers protest at toll plaza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। राजधानी चंडीगढ़ में मोटरइसाकिल रैली निकालने के बाद पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने मंगलवार को पंजाब के सभी जिलों में प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा फ्री कर दिए। किसान मंगलवार सुबह पटियाला, मोहाली, लुधियाना, जालंधर समेत कई जिलों में लगे टोल प्लाजा के पास एकत्र हुए और भारत-अमेरिका ट्रेड डील तथा पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करते हुए टोल प्लाजा फ्री कर दिए।

गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था कि 14 जुलाई को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को जनता के लिए टोल फ्री कर दिया जाएगा। जिसके चलते आज प्रदेश भर के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किए गए।

पंजाब में किसान संगठनों ने जिन टोल को फ्री किया है, उनमें सबसे महंगा लुधियाना जिला का लाडोवाल टोल प्लाजा भी शामिल है। किसान संगठनों ने टोल प्लाजा पर धरना देकर केंद्र व पंजाब सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। किसानों के अनुसार प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के हितों के खिलाफ हो सकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठकें कीं और विरोध प्रदर्शन किया गया।

डल्लेवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब की उपजाऊ कृषि भूमि को हासिल कर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लैंड पूलिंग नीति इसी दिशा में उठाया गया कदम है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।

Tags: Punjab News
Previous Post

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

Next Post

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Next Post
CM Dhami reached Malagram on Harela

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

यह भी पढ़ें

12 700 रुपये नकली नोट जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार

31/01/2022

मैदान में हारा हुआ फिर से जीत सकता है, मन से हारा हुआ कभी जीत नहीं सकता

01/09/2020
wholesale inflation rate

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर से परेशान लोग, जुलाई में रही नकारात्मक 0.58%

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version