• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को मोबाइल पर ऋण, बीमा व विपणन की मिलेगी जानकारी, सैम पित्रोदा ने लांच किया पोर्टल

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
किसान पोर्टल लांच Kisan Portal Launch

किसान पोर्टल लांच

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस से जुड़े प्रसिद्ध सूचना प्रौद्योगिकी विद सैम पित्रोदा ने किसानों के लिए एक पोर्टल ‘किसानो डाट ऑर्ग’ शुरू किया है। जिसमें उन्हें ऋण, बीमा और विपणन आदि की जानकारी दी जायेगी।

श्री पित्रोदा ने रविवार को पोर्टल का लोकार्पण करते हुए कहा कि इसके माध्यम से खेती करने से लेकर फसल की बिक्री तक के लिए जरुरी सारी जानकारी किसानों को उनके मोबाइल फोन पर दी जाएगी। अभी शुरुआत के लिए इसमें शिक्षा, विपणन, वित्त और बीमा जैसे चार विषय जोड़े गए हैं लेकिन आने वाले समय में किसानों की मांग और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर इसका विस्तार किया जायेगा। किसानों को लिखित सामग्री के साथ-साथ वीडियो के माध्यम से भी उपयोगी जानकारियां दी जायेंगी।

उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में खेती से जुड़े नए-नए शोध होते रहते हैं लेकिन इसकी जानकारी किसानों तक नहीं पहुँचने से उनको इसका फायदा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि आज किसानों को नयी-नयी तकनीक से लेकर खाद, बीज, कीटनाशक, बैंक लोन, फसल बीमा और फसल की बिक्री से सम्बंधित जानकारियों की जरुरत होती है। इस तरह की सभी सूचनाएं उनके फोन पर दी जा सकती हैं। इससे किसान व्यापारियों को सीधे अपना उत्पाद भी बेच सकेंगे।

केजरीवाल बोले- दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं

श्री पित्रोदा ने कहा कि आज बहुत सी कम्पनियाँ किसानों तक जाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उन्हें कुछ बेचना है और हमारा काम किसानों को सूचनाएं देना है। फसल का सबसे ज्यादा दाम कहां मिलेगा उन्हें यह जानकारी मिले। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बन सके इसके लिए कई महीनों तक अलग-अलग राज्यों के किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में लम्बी चर्चा की गयी है। इन समस्याओं के समाधान के लिए अनेक स्तरों पर कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से लेकर बैंक और बीमा क्षेत्र के जानकार लोगों से भी राय ली गयी है।

जमीन को लेकर जौनपुर में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोगों की हत्या

पोर्टल के संयोजक कृष्ण कान्त ने बताया कि देश में किसानों की संख्या लगभग 12 करोड़ और खेतिहर मजदूरों की संख्या लगभग 10 करोड़ है। इसके बाद भी यह क्षेत्र उपेक्षा और शोषण का शिकार है। एक तरफ जहां खेती के लिए जरूरी खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र और डीजल जैसी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों को फसल का ठीक दाम नहीं मिल रहा है।

श्री कान्त ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की सारी समस्याओं का समाधान एक स्थान पर देने का पूरा प्रयास किया जायेगा। जैसे उनको अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्र बाजार से कुछ सस्ते दामों पर मिल सकें, फसल के लिए ऋण और बीमा में आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकें। फसल को अच्छे से अच्छे दामों पर बेचने का उपाय हो सके और अच्छी पैदावार के लिए विशेषज्ञों की सही सलाह उपलब्ध हो सके।

Tags: Farmers will get information about loansinsurance and marketing on mobileKisan Portal LaunchSam Pitroda launched portalकिसान पोर्टल लांचकिसानों को मोबाइल पर ऋणबीमा व विपणन की मिलेगी जानकारीसैम पित्रोदा ने लांच किया पोर्टल
Previous Post

केजरीवाल बोले- दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं

Next Post

कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 892 निगेटिव

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Next Post
कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव 60 new Corona positive in Kushinagar

कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 892 निगेटिव

यह भी पढ़ें

July

LPG, सिम कार्ड… समेत इन चीजों में हुए बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

01/07/2024

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दूसरे दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानें आज के रेट

04/10/2020

छत के कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version