• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फास्ट फूड की लत बनी जानलेवा, 16 साल की लड़की की आंतों में छेद से मौत

Writer D by Writer D
23/12/2025
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Fast Food

Fast Food

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फास्ट फूड (Fast Food) लगातार खाना सेहत के लिए कितना खतरनाक ही नहीं कभी-कभी मौत का कारण भी बन सकता है, इसका उदाहरण अहाना है। अहाना को फास्ट फूड खाने का बेहद शौक था और घरवालों के बार-बार मना करने के बावजूद वह चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसी चीजें लगातार खाती रही। यही आदत उसकी सेहत पर भारी पड़ गई। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उसकी मौत हो गई।

यूपी के अमरोहा के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मंसूर खान की अहाना सबसे छोटी बेटी थी। परिवार में पिता के अलावा मां सारा खान, एक बेटा और दो बेटियां हैं। अहाना पढ़ाई में होनहार थी और शहर के हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजन के अनुसार, अहाना को फास्ट फूड (Fast Food) खाने की आदत थी। घर में मना करने के बावजूद वह अक्सर बाहर का खाना जैसे चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर खाती रहती थी। शुरुआत में किसी को अंदेशा नहीं था कि यह आदत इतनी खतरनाक साबित हो सकती है। सितंबर में अहाना की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे पेट में लगातार तेज दर्द रहने लगा।

आतों में हो गई थी छेद

दर्द बढ़ने पर 30 नवंबर को परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अहाना की आंतों में कई जगह छेद हो चुके हैं। डॉक्टरों ने आंतों के इस गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण लंबे समय तक फास्ट फूड (Fast Food) का सेवन बताया।

स्थिति गंभीर होने के कारण छात्रा का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा और करीब दस दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। हालांकि, घर लौटने के बाद भी अहाना की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। वह लगातार कमजोर होती चली गई और सामान्य गतिविधियां करने में भी उसे परेशानी होने लगी।

चार दिन पहले अचानक उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दिल्ली एम्स लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ और वह चलने-फिरने भी लगी थी, जिससे परिवार को उम्मीद बंधी थी। लेकिन रविवार रात अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और हार्ट फेल होने के कारण उसकी मौत हो गई।

अहाना के मामा गुलजार खान उर्फ गुड्डू ने बताया कि डॉक्टरों ने साफ तौर पर फास्ट फूड (Fast Food) को ही आंतों के खराब होने की मुख्य वजह बताया है। होनहार छात्रा की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता गहरे सदमे में हैं और इलाके में शोक की लहर है।

Tags: fast food
Previous Post

15 गांवों की महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन, इस पंचायत का अजीब फरमान

Next Post

यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम डेट्स का ऐलान, जानें कैसे होगा चयन

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
home guard

यूपी होमगार्ड भर्ती एग्जाम डेट्स का ऐलान, जानें कैसे होगा चयन

यह भी पढ़ें

IPL 2020: सुनील नरेन के गेंदबाजी एक्शन में दिखा बदलाव

24/10/2020
संजय सिंह को गांधी पुरस्कार AAP's Rajya Sabha MP Sanjay Singh Gandhi Award

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गांधी पुरस्कार किए जाएगें सम्मानित

02/10/2020
RCB won the match

मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने हैदराबाद को दी 6 रनों से मात

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version