• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मामूली विवाद में पिता पुत्र की हत्या

Writer D by Writer D
27/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। जिले में बुधवार को रात में मामूली विवाद में हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पिता पुत्र की मौत (Murder) हो गयी, जबकि परिवार के 03 अन्य सदस्य और एक पडोसी लाठी डंडे के प्रहार से बुरी तरह से जख्मी हो गये।

पुलिस के अनुसार घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीम लगायी गयी है। मुख्य आरोपी को लाइसेंसी असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि मामूली विवाद में दोहरे हत्याकांड की घटना कोतवाली शहर इलाके के भदैचा गांव की है। इस गांव के निवासी बाबू सिंह और गुड्डू सिंह के मकान 20 मीटर के फासले पर हैं। करीब चार महीने पहले दोनों के मकान के बगल के गोड़ा की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। आज बाबू सिंह अपने घर के बाहर बैठे अपने परिवार के किसी सदस्य से कुछ कह रहे थे उसी दौरान घटना के आरोपी गुड्डू सिंह के परिवार का कोई सदस्य रास्ते से गुजरा और दोनों पक्षों में छींटाकशी के बाद गाली गलौज शुरू हो गयी।

आरोप है गुड्डू सिंह अपनी लाइसेंस रायफल लेकर अपने पुत्र सौरभ सिंह, रमन सिंह और भतीजा रजन सिंह के साथ मौके पर पहुंच गया और उन लोगों ने बाबू सिंह उसके पुत्र लकी सिंह, शिवम सिंह, पत्नी रेणु सिंह को लाठी डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके बाद गुड्डू सिंह के पक्ष ने राइफल और अवैध असलहे से करीब 5 राउंड फायर किए। जिसमे गोलियां बाबू सिंह और उसके पुत्र लकी सिंह को लगी जिससे दोनों पिता पुत्र की मौत हो गई। बाबू सिंह की पत्नी और बेटा बेटी के अलावा एक पड़ोसी राजेंद्र सिंह भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिनका इलाज हरदोई के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि अभी घटना की स्पष्ट वजह पता नहीं चली है कि क्यों इतनी बड़ी घटना हुई। गांव के लोगों से पता चला है कि मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटना हो गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को लाइसेंसी असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newsHardoi news
Previous Post

अंतरजनपदीय तार चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Next Post

गुरुवार को बन जाएंगे हर बिगड़े काम, बस करना होंगे ये सरल उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Lord Vishnu

गुरुवार को बन जाएंगे हर बिगड़े काम, बस करना होंगे ये सरल उपाय

यह भी पढ़ें

इंद्रेश कुमार

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा : इंद्रेश

18/11/2020
Brajesh Pathak

ब्रजेश पाठक बने देवदूत, गंभीर मरीज को खुद एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

29/06/2022
CM Yogi

मोदी जी का प्रेरणादायक 23 वर्ष हर जनप्रतिनिधि के लिए मार्गदर्शक: सीएम योगी

07/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version