• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्नी ने दो लाख में दी थी फजल की हत्या की सुपारी

Writer D by Writer D
20/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हुई अधिवक्ता के मुंशी की गोली मारकर हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो सुपारी किलर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में संलिप्त कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए यह भी बताया कि जमीनी रंजिश के चलते फजल की पत्नी ने ही दो लाख रुपए में फजल की हत्या की सुपारी दी थी। जिस पर सुपारी किलर ने शनिवार की सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दतिया गेट स्थित एवन कॉलोनी निवासी नजर अहमद ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बाइक सवार अज्ञात लोगों ने तथा कालीचरण उर्फ कल्ला निवासी आरा मशीन, संगीता अहिरवार निवासी आरा मशीन भेल, अधिवक्ता आबाद खान, ने शनिवार को उसके भाई फजल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी शिवहरि मीना ने कोतवाली, स्वाट, सीपरी, सर्विलांस सहित कई पुलिस टीम गठित कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने देर रात अपराधियों की तलाश में लगी थी। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर उन्नाव गेट बाहर फायरिंग कर दी। इस पर अपना बचाव करते हुए पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश नरसिंह राव टोरिया निवासी जुगल अहिरवार तथा रिंकू उर्फ रामप्रकाश अहिरवार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनो से पूछताछ की तो दोनों बदमाशों ने बताया कि शनिवार को फजल को गोली मारकर हत्या उन्हीं ने की थी। उनके साथ एक बाइक सवार युवक निखिल निवासी नरसिंह राव टोरिया भी शामिल था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर फजल की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बाइक और हेलमेट बरामद कर लिया।

जब पुलिस ने उनसे गहराई से पूछताछ की तो बताया गया कि उन्होंने फजल की हत्या की सुपारी दो लाख रुपए में संगीता अहिरवार से ली थी। एसपी सिटी ने बताया कि संगीता का फजल से विवाह हुआ था। बाद में दोनों में विवाद हो गया था। दोनों में जमीन को लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी।

एसपी सिटी ने बताया कि संगीता अहिरवार और काली चरण उर्फ कल्ला को भी गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सीपरी किलर जुगल अहिरवार और रिंकी उर्फ रामप्रकाश से भेल निवासी रवि राज तथा रामगुलाम ने मुलाकात कराई थी। इस पर पुलिस ने रविराज और रामगुलाम को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही अधिवक्ता की भूमिका कितनी संदिग्ध है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

जमीन की खातिर भाई का गला रेतकर की हत्या

Next Post

तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
Gang Rape

तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

यह भी पढ़ें

Road Accident

डबल डेकर बस और ट्रेलर में भीषण टकर, 19 लोगों की मौत

31/01/2024
Ramlala

11 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे यूपी के विधायक

06/02/2024
Poisonous Liquor

प्रधान प्रत्याशी ने बांटी शराब, पीकर गई दो लोगों की जान

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version