• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार के अंदेशे से विपक्षी दलों में बढ़ने लगी बौखलाहट, बदली उनकी भाषा : डा दिनेश

Writer D by Writer D
17/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, राजनीति, श्रावस्ती
0
Dr Dinesh Sharma

Dr Dinesh Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावस्ती । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  डा दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma) ने आज श्रावस्ती में विधानसभा भिनगा  में आयोजित ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनाव (UP Election) मे  भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करेगी तथा विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उनका कहना था कि पहले चरण के  मतदान वाले क्षेत्रों की जब मशीने खुलेंगी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा की भारी जीत से विपक्ष के होश हवाश उड़ जाएंगे।

श्रावस्ती की दो विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियो  के पक्ष में चुनाव प्रचार  तथा प्रेस के पूछे गए सवालों के जवाब के दौरान उन्होंने (Dr Dinesh Sharma) कहा कि हार के अंदेशे से विपक्षी दलों में बौखलाहट बढ़ने लगी है और इसका असर उनकी भाषा में भी आने लगा है तथा वे भाजपा के मुख्यमंत्री व नेताओं के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग करने पर उतर आएं हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उनकी जो कुछ आशा थी वह चकनाचूर हो गई है। जनसभा पटना खरगौरा स्थित शिवालिक महाविद्यालय परिसर में हुई । उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भिनगा विधानसभा भाजपा उम्मीदवार पदम सेन चौधरी को के प्रचार मैं मुख्य अतिथि के तौर पर आए हुए थे।

उत्तर प्रदेश तेजी से 1 ट्रिलियन इकानामी बनने की ओर अग्रसर: डा दिनेश शर्मा 

उन्होंने कहा कि इनमें से एक दल ऐसा है जिसने अपनी सरकार के रहते पुरानी पेशन की जगह नई पेंशन लागू की थी। अब वे  ही वोट  की खातिर पुनः लागू करने का झुनझुना दिखा रहे है। उन्होेंने कहा कि इन सरकारों ने तो नयी पेंशन में जो सरकारी अंशदान जमा करना था उसे भी नही जमा किया । उस अंशदान को भाजपा की सरकार ने ही जमा किया । नयी पेंशन के प्राविधान में सरकार लगातार सुधार कर पुरानी पेंशन के बेहतर विकल्प सम्मिलित कर रही है ।

पिछले पांच साल के विकास कार्यों को गिनाते हुए शर्मा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के विकास का वह दौर है जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। प्रदेश में तीन स्थानों पर अन्तरराष्ट्रीय  हवाई अड्डे  संचालित हो रहे हैं। 22 हवाई अड्डों को मंजूरी मिल गई है 14 हवाई अड्डा क्रियाशील हो चुके हैं तथा 5 एक्सप्रेस वे बन रहे है। इस नये उत्तर प्रदेश की शिल्पकार  मोदी और योगी सरकार है।

वृक्षारोपण महाकुम्भ के जरिए की पर्यावरण संतुलन की अनूठी पहल : डा दिनेश शर्मा

डा शर्मा ने कहा कि एक पार्टी तो ऐसी थी जिसने जनता से किये गए वायदे तोड़ने का रेकार्ड बनाया है। समाजवादी पार्टी ने 2012 में 27 लाख लोगों से मुफ्त मकान देने के नाम पर फार्म भरवाए थे पर वे जब सत्ता में आये तो कुछ हजार मकान देने में भी छींके आ गई। इसके विपरीत मोदी योगी सरकार ने पिछले पांच साल में 43 लाख लोगों के लिए आशियाने का निर्माण कराया है। उनका कहना था कि यह बुनियादी अन्तर है जो भारतीय जनता पार्टी को दूसरे दलों से अलग करता है। समाजवादी पार्टी जिसने  अपने शासनकाल में प्रदेश के लोगों को अंधेरे में रखने का पाप किया था वह अब बड़ी बेशर्मी के साथ मुफ्त में बिजली देने की बात कर रहे हैं। जनता ने उनके हवा हवाई मकान देखे थे और अब वे उनके फ्री बिजली के झांसे में आनेवाले नही हैं। वह भाजपा के पक्ष में भरपूर मतदान करके  उन्हें करेन्ट जरूर लगाने वाली है। विपक्ष कुर्सी के लिए इस कदर लालायित है कि यदि आज  उनसे आसमान के तारे तोड़कर लाने को कहा जाय तो वह उसे भी लाने के लिए हामी भर देगा। यह उनकी हताशा का परिचायक है।

भाजपा ऐसी पार्टी है जो अपने महापुरुषों का सम्मान करती : डा. दिनेश शर्मा

क्षेत्रवाद, जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद के विरोधी दलों के झांसे में न आने की अपील करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश रच रहा है। भाजपा किसी वाद में नही पड़ंती है तथा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर साथ चलती है।

उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास की सुगन्ध का आनन्द ले चुकी है और अब यह अपराध, माफियाराज, गुंडागर्दी की दुर्गन्ध को बर्दास्त करने को तैयार नही है।  यह चुनाव सुशासन और कुशासन के बीच का चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी सुशासन का प्रतीक है।इस बार पार्टी के पक्ष में पिछली बार से भी अधिक अन्डरकरेन्ट है वास्तव में यह अन्डरकरेन्ट से भी बढ़कर हाई वोल्टेज करेन्ट है जिसका जोर का झटका विपक्ष को लगेगा। भाजपा अपना पिछला रेकार्ड भी तोड देगी तथा सपा , बसपा और कांग्रेस मिलकर भी तीन अंकों तक नही पहुंच पाएंगे। उनका कहना था कि दस मार्च को भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम बनाने के संकल्प का सूर्योदय होगा तथा दंगा, भ्रष्टाचार , अपराधवाद, हत्या, लूट डकैती की भावना का सूर्यास्त होगा।

आज आत्मनिर्भर भारत दुनिया को राह दिखा रहा है : डाॅ0 दिनेश शर्मा

डा शर्मा ने कहा कि इस बार के पहले चरण के मतदान में एक नया तरीका देखने को मिला है जहां पर गठबंधन के किसी एक दल का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है तो वहां पर गठबन्धन के दूसरे दल के मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया है। यह ट्रेंन्ड आगे और तेज होनेवाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता उसे अन्य दलों से अलग बनाता है।  आज भाजपा का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ रहा है और जब भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है तो उसके आगे धनबल, बाहुबल जैसे बल निरर्थक साबित होते हैं। उनका कहना था कि सरकार की योजनाओं का लाभ घर घर पहुंचा है और विपक्ष के परंपरागत मतदाताओं में भी सेंध लग चुकी है। अब कोई भइया जी या बहन जी का वोटर नही बचा है। जरूरत इस बात की है कि हर वोटर तक पहुंचकर उसे भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाय। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी योगी के प्रतिनिधि के रूप में घर घर जांय और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। सभा में पूर्व सांसद व नगर पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, रमन सिंह , रणविजय सिंह, संजय कैराती अजय आर्य, राकेश गुप्ता, यज्ञराम मिश्र, महेश मिश्रा दिवाकर शुक्ला आदि उपस्थित थे

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पूजा करने गई महिलाओं और बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, आधा दर्जन जख्मी

Next Post

परिवादियों को देश के लोगों का पराक्रम स्वीकार नहीं होता, क्योंकि उन्हें राष्ट्र से प्रेम नहीं : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
pm modi

परिवादियों को देश के लोगों का पराक्रम स्वीकार नहीं होता, क्योंकि उन्हें राष्ट्र से प्रेम नहीं : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार ने खत्म की ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

12/10/2021
navel

नाभि का कालापन दूर करने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

17/06/2025
Cattle

प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार

13/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version