• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रहों के बुरे प्रभावों से बचने के लिए गाय को खिलाएं ये चीजें

Writer D by Writer D
08/08/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Cow

Cow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपकी कुंडली में बार-बार ग्रह दोष सामने आ रहे हैं, शुभ कार्य अटक रहे हैं या जीवन में अचानक परेशानियों का साया मंडरा रहा है तो इसका कारण आपके नवग्रह हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय को सही चीजें खिलाने भर से इन ग्रहों को शांत किया जा सकता है? अगर आप महंगी रेमेडीज से थक चुके हैं तो यह सरल लेकिन दिव्य उपाय अपना सकते हैं। इससे गाय (Cow) के प्रति किया गया आपका समर्पण आपके ग्रहों की कृपा के रुप में मिल सकता है और ग्रहों की कृपा का मतलब सीधे तौर पर जीवन की उन्नति ही है।

गाय को शास्त्रों में देवी कहा गया है। उसके शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। जब हम गाय को अर्पण करते हैं, तो वो सीधे उन शक्तियों तक ऊर्जा पहुंचाती है और ग्रहों का प्रकोप शांत होता है।ये शास्त्रसम्मत उपाय सनातन और ज्योतिष से जुड़े हैं। जहां गौ सेवा सिर्फ पुण्य ही नहीं, बल्कि ग्रहों के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने का भी एक प्रभावशाली तरीका है।

सूर्य (Sun) खराब हो तो क्या करें?

सूर्य आत्मबल और प्रशासन का ग्रह है। अगर कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो गाय (Cow) को गुड़ खिलाएं। यह सूर्य को मधुरता और तेज प्रदान करता है।

चंद्रमा (Moon) कमजोर हो तो?

चंद्रमा मन और भावनाओं का स्वामी है। इसे शांत करने के लिए गाय (Cow) को चावल (rice) खिलाएं। इससे मानसिक तनाव कम होता है और शांति आती है। यह उपाय आप पूर्णिमा को अवश्य करें।

मंगल (Mars) दोष हो तो गाय को क्या दें?

मंगल उग्रता और ऊर्जा का कारक है। इसे शांत करने के लिए गाय को मसूर की दाल, रोटी और गुड़ का मिश्रण खिलाएं। यह रक्त और क्रोध से जुड़े दोषों को संतुलित करता है।

बुध (Mercury) बिगड़ा हो तो करें ये उपाय

बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार का ग्रह है। इसके लिए गाय को हरा चारा या हरा पालक खिलाएं। यह संवाद, स्मृति और निर्णय क्षमता को सुधारता है।

बृहस्पति (Jupiter) पीड़ा दे रहा हो तो करें ये उपाय

गुरु ज्ञान और धर्म का प्रतिनिधि है। इसके लिए गाय को चना दाल और घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। इससे आध्यात्मिक उन्नति और संतान सुख मिलता है।

शनि (Saturn) अशुभ फल दे रहा हो तो?

शनि कर्म और न्याय का ग्रह है, लेकिन इसका अशुभ प्रभाव जीवन को कठिन बना सकता है। ऐसे में गाय को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई रोटी दें। यह उपाय बाधाएं और पीड़ा कम करता है, विशेषकर नौकरी और स्वास्थ्य से जुड़ी पीड़ा।

राहु-केतु दोष हो तो क्या करें?

राहु और केतु छाया ग्रह हैं, भ्रम, डर, जादू-टोना और मानसिक उलझनों का कारक। राहु दोष में गाय को सफेद तिल और रोटी खिलाएं। केतु दोष में उबली मूंग की दाल दे सकते हैं। यह उपाय छाया ग्रहों की नेगेटिविटी से रक्षा करता है।

गाय (Cow) को भोजन देते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतें

– गाय को प्रेमपूर्वक और खुले मन से अर्पण करें।

– रोटी या सामग्री ताजी और सात्विक हो।

– सप्ताह में 1 या 2 बार नियमित रूप से ये उपाय करें।

– वैसे तो रोज ही गाय की सेवा करें लेकिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार इसके लिए विशेष रूप से श्रेष्ठ माने जाते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

ग्रहों के राजकुमार होने जा रहे है मार्गी, इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Next Post

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, बना सकती हैं कंगाल

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
flag
धर्म

घर में लगाए ये ध्वज, परिवार के लिए होता है लाभदायक

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Thin Hair
फैशन/शैली

बालों को मजबूत बनाएंगे ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

28/06/2026
Next Post
Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, बना सकती हैं कंगाल

यह भी पढ़ें

harish rawat

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद छोड़ने का लिया फैसला

20/10/2021
surya kumar yadav

सूर्यकुमार यादव : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयन नहीं होने पर सचिन से मिला था यह खास मैसेज

21/11/2020
PM Modi

आयुर्वेद है भारत की विरासत, इसमें मानवता की भलाई है समाई : पीएम मोदी

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version