• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा कर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/04/2021
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Poision

Poision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के बरेली इज्जतनगर थाने में तैनात महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया।

महिला सिपाही की आत्महत्या से परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही पुलिस महकमे में भी हड़ंकप मचा हुआ है। महिला सिपाही ने आत्महत्या क्यों की अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते निराशा में महिला सिपाही ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।

22 साल की मृतका मूलरूप से अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र स्थित फतेवा गांव की रहने वाली थी और साल 2018 बैच की सिपाही थी। ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बरेली के थाना इज्जतनगर में हुई थी। दो दिन पहले उसकी ड्यूटी बदायूं में पंचायत चुनाव में लग गई थी। शनिवार दोपहर को जब वह ड्यूटी पर बदायूं जाने के लिए बस से निकली। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने तबीयत खराब होने की बात कही और बस से उतर गई और अपने घर लौट गई।

मजबूर प्रवासी श्रमिकों के खातों में रुपये जमा करे सरकार : राहुल

साथ में रह रही बहन ने देर रात में उसे उल्टी करते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इज्जतनगर थाने की पुलिस टीम सिपाही के घर पर आई और उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला कांस्टेबल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जांच के लिए विसरा रिजर्व रखा गया है।  वहीं पुलिस विभाग में चर्चा है कि महिला सिपाही का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन किसी कारणवश ये संभव नहीं हो सका इसलिए निराशा में उन्होंने यह कदम उठाया।

डॉ. कफील खान ने सीएम योगी से की अपील, कहा- मरीजों की सेवा का मौका दें

महिला सिपाही की मौत के बाद थाने में चर्चा है कि उसका अपने एक साथी के साथ प्रेम संबंध था कुछ दिन पहले साथी की शादी तय हो जाने से वो बेहद परेशान थी। इसलिए उसने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया।  इस मामले की वजह से महिला सिपाही के परिजनों और पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

Tags: crime newsFemale constable commits suicideup news
Previous Post

अभिनेत्री समीरा रेड्डी के घर हुआ कोरोना का विस्फोट

Next Post

देश में कोरोना का कहर, 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमित, 1761 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना का कहर, 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमित, 1761 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

SSC

CBSE कराएगा ओपन-बुक एग्जाम, जाने कब से होगा लागू

22/02/2024

बिहार चुनाव : उपेंद्र कुशवाहा ने तीसरे चरण के 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की

18/10/2020

देश में कोरोना रिकवरी दर 93.69 फीसदी हुई, संक्रमितों की संख्या 90.95 लाख के पार

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version