• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Fenugreek seeds

मेथी के दाने

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। बढ़ते वजन के कारण अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं बढ़ा हुआ वजन हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों जैसे कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है। वजन कम करना आसान नहीं होता है। इसके लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग जैसी कई उपाय अपनाते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं  जो इन उपायों के साथ-साथ सप्लीमेंट का सेवन करने लगते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सरसाइज, डाइटिंग के साथ-साथ आप मेथी के बीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर से एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। जानिए कैसे करें इनका सेवन।

मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ-साथ फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी  गुण पाए जाते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करते हैं।

भुना हुआ मेथी

अगर आप अपना वजन करना चाहते हैं तो मेथी के दानों को भुनकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसका सेवन रोजाना खाली पेट गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।

अंकुरित मेथी

आप चाहे तो रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात को पानी में भिगोकर मेथी रख दें। दूसरे दिन इन्हें निकालकर किसी कपड़े में बांध कर रख दें। 1-2 दिन में यह अंकुरित हो जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो रोजाना भिगोकर भी मेथी खा सकते हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगा।

मेथी की चाय

मेथी बीजों का सेवन आप चाय के रूप में भी कर सकते हैं। इससे भी आपका शरीर का फैट तेजी से कम होगा। इसके लिए  एक पैन में डेढ़ कप पानी डाल लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच मेथी दाना, थोड़ी दालचीनी और अदरक डालकर धीमी आंच में उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर सेवन करें। आप चाहे तो स्वाद के लिए शहद भी डाल सकते हैं।

मेथी और शहद

एक पैन में एक चम्मच मेथी का पाउडर डालकर उबाल लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो एक कप में छानकर इसमें शहद और नींबू डाल लें। इसके बाद खाली पेट इसका सेवन करें।

Tags: "Fenugreek For Weight Lossfenugreek seedsHow to lose weight with fenugreek seedsmethi for flat tummymethi for weight lossSprouts methiWarm Fenugreek SeedsWater Soaked FenugreekWays To Use Fenugreek For Weight Lossकैसे करें वजन कममेथी
Previous Post

डायबिटीज को चंद दिनों में ही कंट्रोल कर देगा ये एक गिलास जूस

Next Post

हमेशा रहना चाहते हैं फिट और तंदुरुस्त तो गांठ बांध लें ये 10 बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
Next Post
good health tips

हमेशा रहना चाहते हैं फिट और तंदुरुस्त तो गांठ बांध लें ये 10 बातें

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई

14/01/2022
airplanes

गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की खबर से मचा हड़कंप

09/01/2023
Suicide

बीजेपी नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

25/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version