• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

FIFA: मोरक्को ने रचा इतिहास, रोनाल्डो की टीम को सेमीफाइनल से किया बाहर

Writer D by Writer D
10/12/2022
in खेल
0
Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA WC) सीजन में शनिवार (10 दिसंबर) को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और मोरक्को टीम आमने-सामने रही. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें मोरक्को ने शानदार अंदाज में 1-0 से जीत दर्ज की.

मोरक्को ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. अब उसका मुकाबला चौथे क्वार्टर फाइनल की विजेता से होगा. यह चौथा मुकाबला फ्रांस और इंग्लैंड के बीच देर रात 12.30 बजे से खेला जाएगा.

मैच के पहले हाफ में मोरक्को ने बनाया दबदबा

मैच में पुर्तगाल और मोरक्को के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली. बॉल पजेशन हो या गोल के प्रयास की बात हो, हर मामले में दोनों टीमें एकदूसरे पर भारी पड़ती नजर आईं. मगर मैच का पहला गोल यूसुफ एन नेसरी ने 42वें मिनट में दागा था. यह गोल यह्या अतिअत-अल्लाह ने असिस्ट किया था. इसी गोल के दम पर मोरक्को ने मैच जीत लिया.

इस जीत के साथ ही मोरक्को ने इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है. वह फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफ्रीका की पहली टीम बन गई है. इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इनमें से कोई भी टीम उससे आगे नहीं बढ़ सकी थी. जबकि पुर्तगाल टीम दो बार (1966, 2006) ही टॉप-4 में पहुंची है. तीसरी बार पहुंचने का सपना टूट गया है.

रोनाल्डो के बगैर मैदान में उतरी थी पुर्तगाल

पुर्तगाल की टीम इस मैच में स्टार प्लेयर रोनाल्डो के बगैर उतरी थी. रोनाल्डो को लगातार दूसरे मैच में स्टार्टिंग-11 में जगह नहीं दी गई थी. हालांकि 52वें मिनट में रोनाल्डो को मैदान पर बुलाया गया. वह रूबेन नेवेस की जगह सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान में आए, लेकिन कोई खास कमाल नहीं दिखा सके.

ईशान किशन के विस्फोटक डबल शतक से जीता भारत, दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत

इस मैच में उतरने के साथ ही रोनाल्डो ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने सबसे ज्यादा 196 इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की. अब रोनाल्डो इस रिकॉर्ड के मामले में कुवैत के बदेर अल मुतावा के बराबरी पर आ गए हैं.

मैच में पुर्तगाल और मोरक्को की स्टार्टिंग-11

पुर्तगाल टीम: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर), पेपे (कप्तान), गोंजालो रामोस, डियोगो डालोट, ब्रूनो फर्नांडीस, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, ओटावियो और जोआओ फेलिक्स.

मोरक्को टीम: यासीन बूनो, रोमेन साईस (कप्तान),  अशरफ हकीमी, सोफियान अमराबत, जवाद अल यामिक, यह्या अतिअत-अल्लाह, अज्जेदीन औनाही, सलीम अमला, यूसुफ एन नेसरी, हकीम जियेच और सोफियान बौफाल.

Tags: 2022 FIFA Football world cup2022 FIFA World Cup Qualifierfifa
Previous Post

5वीं पास को मिलेगी पुलिस की नौकरी, मिलेगी इतनी ज्यादा सैलरी

Next Post

Air India Express के प्लेन में सांप ने किया सफर, यात्रियों में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Air India

Air India Express के प्लेन में सांप ने किया सफर, यात्रियों में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Siddaramaiah

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए CM, कल ले सकते हैं शपथ

17/05/2023
arrested

दो किशोरों की मौत के मामले में प्रसपा नेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

02/04/2021
Kanhaiya Kumar

चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने आए युवक ने जड़ा थप्पड़

17/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version