• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, MP संगमलाल गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
25/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रतापगढ़
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ के सांगीपुर विकास खंड में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगमलाल गुप्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है।

आरोप है कि कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद सांसद संगमलाल गुप्ता की कई गाड़ियों को पथराव और लाठी-डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की इस घटना में कई कार्यकर्ता और पुलिस के कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

सांगीपुर विकास खंड में आयोजित आरोग्य मेले में बीजेपी सांसद के पहुंचने पर हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्र मोना पहुंचे थे। लेकिन दोनों दलों बीजेपी समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई और अफरातफरी मच गई। आरोप है कि कांग्रेसियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

प्रतापगढ़ में हुए हंगामे के बीच का एक नजारा.

कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा आयोजित मेले को सकुशल चलाया जा रहा था, तभी भारी लाव लश्कर के साथ सांसद संगमलाल गुप्ता वहां पहुंच गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उत्तेजित होकर नारेबाजी शुरू कर दिया।

‘पीस कॉन्फ्रेंस’ में हिस्सा नहीं ले पाएंगी दीदी, केंद्र ने नहीं दी रोम दौरे की इजाजत

प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप यहां की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। मौके पर मची भगदड़ के बीच सांसद संगम लाल गुप्ता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। पूरे बवाल के दौरान पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन दोनों ही पार्टियों के समर्थकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। दोनों तरफ से हो-हल्ला और हंगामे के बीच पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही थी। बड़ी मुश्किल से भाजपा सांसद को बचाया गया।

आपसी भिडंत में 3 गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए और सांसद संगम लाल गुप्ता को भी चोट लगी है। बीजेपी सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया।

बीजेपी सांसद की पिटाई पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांसद के साथ हिंसा की घटना पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश में ‘बुझते हुए दिए’ जैसी है, और हताशा में आकर हिंसक घटनाएं कर रही है, लेकिन ऐसी घटनाओं को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि कठोर कार्रवाई की जाए।”

Tags: pratapgarh newssangamlal gupta
Previous Post

सूर्य और मंगल कन्या राशि में, जानिए किन राशि वालों को होगा महालाभ

Next Post

वैचारिक निष्ठा और व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे दीनदयाल : CM पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

01/06/2026
Pratap Singh Baghel
उत्तर प्रदेश

प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा और अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा की कमान

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सुरक्षित बचपन और समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की यही है पहचान: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
Next Post

वैचारिक निष्ठा और व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे दीनदयाल : CM पुष्कर

यह भी पढ़ें

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, चालक व परिचालक फरार

05/12/2020

कंपोजर आनंद त्रिपाठी और बुलेया सिंगर अमित मिश्रा का आया नया गाना ‘तेरा दीवाना’

07/04/2021
ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार

राहुल गांधी के तंज पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार, कही ये बड़ी बात

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version